सपा के गढ़ शिवपाल ने भाजपा पर बोला हमला
सपा के गढ़ शिवपाल ने भाजपा पर बोला हमला
Share:

लखनऊ : शहर के पास समाजवादी पार्टी के गढ़ चंदौली में बुधवार को पूर्व मंत्री व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने जनसभा को संबोधित किया। सकलडीहा इंटर कॉलेज ग्राउंड में प्रसपा व बहुजन मुक्तिमोर्चा की संयुक्त मंडलीय रैली में उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। 

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, शीला ने संभाली दिल्ली की कमान...

यह बोले शिवपाल 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रैली को संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने बोला कि भाजपा सरकार ने नोटबंदी व जीएसटी से व्यापारियों की कमर तोड़ दी। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य भी नहीं दिया जा रहा। वहीं खाद का दाम कम करना सिर्फ एक लॉलीपॉप था। उत्तर प्रदेश की जनता को न्याय व सम्मान नहीं मिल पा रहा है। 

जयंत चौधरी से मिले अखिलेश कहा- एक साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

कई पार्टियों के नेता पहुंचे 

प्राप्त जानकारी अनुसार शिवपाल ने कहा कि इन सभी सवालों को लेते हुए सामान्य विचारधारा के लोग साथ मिलकर सर्कुलर मोर्चा को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ईवीएम में गड़बड़ी करने का आरोप भी भाजपा पर लगाया। उन्होंने कहा कि 2014 में जिस नारे को लेकर भाजपा ने सरकार बनाई और जनता ने उन्हें वोट दिया लेकिन आज वह जनता को भी ठग रहे हैं। 

लोकसभा चुनाव से पहले बनर्जी को झटका, रैली पर नहीं बरसी राहुल-सोनिया-मायावती की 'ममता'

सपा-बसपा गठबंधन पर शाहनवाज का तंज, साइकिल पर बैठा हाथी, अब रिम ही टूट जाएगा

आज दिल्ली कांग्रेस की कमान संभालेंगी शीला दीक्षित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -