जयंत चौधरी से मिले अखिलेश कहा- एक साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव
जयंत चौधरी से मिले अखिलेश कहा- एक साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव
Share:

नई दिल्ली : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी से लखनऊ में मुलाकात की और कहा कि हम एक साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। हमारे लिए सीटों का बंटवारा कोई मुद्दा नहीं है बल्कि रिश्ते अहम हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले बनर्जी को झटका, रैली पर नहीं बरसी राहुल-सोनिया-मायावती की 'ममता'

बैठक के बाद यह बोले जयंत 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार जयंत ने बताया कि अखिलेश से अच्छे माहौल में मुलाकात हुई और उनका रुख लचीला है। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है जब पूरे देश में भाजपा के खिलाफ प्रभारी गठबंधन खड़ा होगा। साथ ही उन्होंने कहा ये 'मैं' की नहीं बल्कि 'हमारी' लड़ाई है और हम इसे जरूर जीतेंगे। वही बताया जा रहा है कि रालोद को बाकी की सीटें समाजवादी पार्टी अपने कोटे से देगी।

सपा-बसपा गठबंधन पर शाहनवाज का तंज, साइकिल पर बैठा हाथी, अब रिम ही टूट जाएगा

यह बैठा है पूरा समीकरण 

जानकारी के लिए बता दें कि सपा-बसपा गठबंधन की घोषणा 12 जनवरी को हुई थी। जिसमें ये भी तय हो गया था कि दोनों पार्टियां 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। जिसके बाद ये माना जा रहा था कि दो सीटें रालोद को मिल जाएंगी। हालांकि, रालोद पांच सीटों पर दावेदारी जता रहा है। कहा जा रहा है कि रालोद को बाकी की सीटें समाजवादी पार्टी अपने कोटे से देगी। गठबंधन ने कांग्रेस के लिए रायबरेली व अमेठी की दो सीटें छोड़ दी है। इन परंपरागत सीटों पर गठबंधन अपना प्रत्याशी नहीं खड़ा करेगा।

आज दिल्ली कांग्रेस की कमान संभालेंगी शीला दीक्षित

लोकसभा चुनाव से पहले AAP को तगड़ा झटका, विधायक बलदेव सिंह ने दिया इस्तीफा

आज दिल्ली में राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष से मुलाकात करेंगे अखिलेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -