छुपते-छुपाते वैष्णोदेवी से लौटे शाहरुख़ खान, ट्रोलर्स बोले- 'फतवे से बच रहा पठान'
छुपते-छुपाते वैष्णोदेवी से लौटे शाहरुख़ खान, ट्रोलर्स बोले- 'फतवे से बच रहा पठान'
Share:

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान हाल ही में मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने पहुंचे थे। हालाँकि शाहरुख को इस बात के लिए फैंस ने जमकर ट्रोल किया। वहीं कई ऐसे भी फैंस थे जिन्होंने शाहरुख़ को बेस्ट कहा। आपको बता दें कि हाल ही में उमराह करने गए शाहरुख बीते कल ही मां वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे थे। यहाँ वो खास अंदाज में गए थे, और लौटे भी बिल्कुल अलग तरह से। उनका लुक देख लोग हैरत में पड़ गए। जी दरअसल शाहरुख खान मीडिया की नजरों से बचते बचाते जम्मू पहुंचे थे और यहाँ दर्शन के बाद सोमवार की शाम उन्हें अपना फेस कवर किए स्पॉट किया गया। इस दौरान शाहरुख ने एक ओवरसाइज हुडी से अपना फेस छुपाया हुआ था।

अभिनेत्री के पैर चूमने के बाद आया रामगोपाल का रिएक्शन, कही ऐसी बात की...

जी हाँ और इसी के साथ मास्क भी पहना हुआ था। वहीं शाहरुख के आगे-पीछे बॉडीगार्ड्स भी उन्हें कवर किए हुए चल रहे थे। हालाँकि ये बात उनके फैंस को थोड़ी खटकने लगी और वह उन्हें ट्रोल करने लगे। दूसरी तरफ कई यूजर्स ने उनके इस कदम की तारीफ भी की। एक यूजर ने कहा- 'ये सच्चे भारतीय हैं, ये हमेशा हर धर्म की इज्जत करते हैं।' वहीं कुछ फैंस शाहरुख से पूछ रहे हैं कि आपने अपना फेस क्यों कवर किया है।इसके अलावा कई यूजर्स ने यह तक कहा है कि पठान फतवे से बच रहा है क्योंकि दूसरे धर्म के मंदिर जाने पर उसके खिलाफ फतवा जारी हो सकता है। आपको बता दें कि शाहरुख खान इससे पहले सउदी में मक्का उमराह करने पहुंचे थे।

जी दरअसल पठान फिल्म के चलते वह इन दिनों जगह-जगह जा रहे हैं और फिल्म के प्रमोशन में भी लग चुके हैं। कुछ समय पहले ही शाहरुख की फिल्म पठान का गाना बेशर्म रंग भी रिलीज हुआ है। वहीं गाने में शाहरुख के साथ दीपिका की जोड़ी को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। फिल्म के बारे में बात करें तो पठान 25 जनवरी 2023 को थियेटर्स में रिलीज होगी।

'क्या तुम बेड पर टॉयज का इस्तेमाल करती हो', करण का सवाल सुन मलाइका ने कही ये बात

नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस पर ठोका केस, जानिए पूरा मामला

महज 1 घंटे में ही लाखों लोगों को भा गया दीपिका और शाहरुख़ का नया गाना, मिले इतने व्यूज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -