मुंबई में सुरक्षा का अलर्ट जारी, पांच लोग नहीं रह सकेंगे एक साथ खड़े
मुंबई में सुरक्षा का अलर्ट जारी, पांच लोग नहीं रह सकेंगे एक साथ खड़े
Share:

मुंबई : त्यौहारों पर देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। तो दूसरी ओर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और आतंकियों के भारत में दाखिल होने के प्रयास करने के घटनाऐं भी सामने आ रही हैं। ऐहतियातन सारे देश में अलर्ट कर दिया गया है लेकिन मुंबई को लेकर अधिक सुरक्षा बरती जा रही है। सोमनाथ महादेव और द्वारका में आतंकी हमले की संभावना के बाद मुंबई में भी आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है।

मुंबई में एक साथ करीब 5 लोगों के खड़े होने पर रोक लगा दी गई है। मुंबई समेत देश के मैट्रो स्टेशन्स को सुरक्षा के अलर्ट पर रखा गया है। मुंबई पोलिस, एटीएस और सेना के ही साथ कमांडोज़ के विशेष दस्तों को भी तैयार रहने के लिए कहा गया है। यदि लोग मुंबई में कहीं पांच लोग एकत्रित होते हैं तो डीसीपी की अनुमति की आवश्यकता होगी। मुंबई के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा दस्ता तैनात कर दिया गया है।

गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व मुंबई के पास नौसेना के प्रमुख स्थल सायन में संदिग्ध लोगों को देखा गया था तो दूसरी ओर समुद्री मार्ग से संदिग्ध पाकिस्तानी बोटें भी भारत की ओर आने की खुफिया जानकारियां रक्षा तंत्र को मिलती रही हैं। ऐसे में मुंबई में सुरक्षा का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

नवाज़ ने बुरहान वानी को बताया शहीद, कश्मीर पर की बात

फिर हो सकती है सर्जिकल स्ट्राईक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -