G20 समिट के दौरान दिल्ली में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और दफ्तर
G20 समिट के दौरान दिल्ली में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और दफ्तर
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) की तैयारियां ज़ोर-शोर से चल रही है। विदेशी मेहमानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए केन्द्र सरकार तथा प्रदेश सरकार जीतोड़ मेहनत कर रही है। दिल्ली G20 शिखर सम्मेलन शनिवार, 9 सितंबर से रविवार, 10 सितंबर के बीच होगा। दिल्ली के प्रगति मैदान में 'भारत मंडपम' में G-20 सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन सहित दुनियाभर के दिग्गज नेता इसमें सम्मिलित होंगे। G-30 सदस्य देशों के राष्ट्रपति, पीएम सहित अन्य विदेशी मेहमान भी दिल्ली में होंगे।

देश की राजधानी नई दिल्ली में शुक्रवार, 8 से रविवार, 10 सितंबर के बीच छुट्टी होगी। बृहस्पतिवार 7 सितंबर को जन्माष्टमी की भी छुट्टी है।  शुक्रवार, 8 से रविवार, 10 सितंबर के बीच दिल्ली ज़िले के बैंक, वित्तीय संस्थान, कमर्शियल प्रतिष्ठान, रेस्त्रां, अन्य व्यवसाय बंद रहेंगे। दिल्ली सरकार के सभी सरकारी दफ़्तर, स्कूल, कॉलेज एवं सभी शैक्षणिक संस्थान 3 दिनों तक बंद रहेंगे।

कनॉट प्लेस, खान मार्केट, मालचा मार्ग, शंकर मार्केट, जनपथ मोहन सिंह प्लेस तथा पालिका बाज़ार जैसे कई मार्केट सम्मेलन के चलते बंद रहेंगे। नॉर्थ देल्ही म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (NDMC) के अंडर आने वाले सभी बाज़ार, मॉल बंद रहेंगे। इसके बाहर के क्षेत्रों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। सर्वोच्च न्यायालय भी शुक्रवार, 8 सितंबर से रविवार, 10 सितंबर तक बंद रहेगा।

कौन सी ज़रूरी सेवाएं खुली रहेंगी? 
G20 Summit के चलते दिल्ली में अस्पताल, दवाई की दुकानें, दूध की दुकानें जैसी सभी आवश्यक सेवाओं की दुकानें खुली रहेंगी। ये भी कहा जा रहा है कि होटलों के बार और रेस्टोरेंट बंद नहीं किए जाएंगे। कचरा, खानपान, हाउसकीपींग जैसी आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों पर भी प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। भारी वाहनों को वैसे तो नई दिल्ली की सीमा पर ही रोक दिया जाएगा, मगर इमरजेंसी वाहनों को एंट्री दी जाएगी। प्राइवेट गाड़ियों को दिल्ली में एंट्री के लिए NDMC से इजाजत लेना पड़ेगा।

क्या मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी?
यदि आपके मन में भी सवाल है कि जी 20 शिखर सम्मेलन के चलते दिल्ली में मेट्रो सेवाएं चालू रहेंगी, या नहीं तो बता दें कि सर्वोच्च न्यायालय मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार शनिवार, 9 सितंबर से रविवार, 10 सितंबर तक प्रातः 5 बजे से रात के 11 बजे तक बंद रहेंगे। जबकि मेहमानों की आवाजाही को देखते हुए कुछ वक़्त के लिए राजीव चौक, केन्द्रीय सचिवालय, सर्वोच्च न्यायालय, खान मार्केड, मंडी हाउस जैसे मेट्रो स्टेशन्स के प्रवेश और निकास द्वार बंद किए जा सकते हैं।

'मोदी जी आपके कारण हम चांद पर पहुंचे', PM मोदी से बोली छोटी बच्ची

दो देवरों के साथ मिलकर भाभी ने किया ऐसा काम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग

PM मोदी का जलवा बरकरार! 80 फीसदी भारतीय 'प्रधानमंत्री' के साथ, सर्वे में हुआ खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -