PM मोदी का जलवा बरकरार! 80 फीसदी भारतीय 'प्रधानमंत्री' के साथ, सर्वे में हुआ खुलासा
PM मोदी का जलवा बरकरार! 80 फीसदी भारतीय 'प्रधानमंत्री' के साथ, सर्वे में हुआ खुलासा
Share:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में 10 में से 8 भारतीय अच्छी राय रखते हैं। यही नहीं 80 प्रतिशत लोग मानते हैं कि पीएम बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। अमेरिका स्थित थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर के सर्वे में यह बात कही गई है। इस सर्वे के अनुसार, 2024 के आम चुनाव में फिर चुनकर आने के लिए मैदान में उतरने वाले प्रधानमंत्री मोदी अब भी देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। सर्वे में सम्मिलित 10 में से 7 भारतीयों ने माना है कि पिछले कुछ वर्षों में भारत का प्रभाव दुनिया पर पहले की तुलना में कहीं अधिक बढ़ा है। वहीं 19 प्रतिशत लोग ऐसे भी हैं, जो मानते हैं कि भारत की स्थिति कमजोर हुई। 13 प्रतिशत का मानना है कि भारत के हालात में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। 

सर्वे में एक दिलचस्प तथ्य यह भी सामने आया है कि राहुल गांधी को 10 में से 6 भारतीय अच्छी भूमिका में देख रहे हैं। इन लोगों का मानना है कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता के तौर पर आवश्यक मेहनत कर रहे हैं। सर्वे के इन परिणामों से देश की मुख्य विपक्षी पार्टी को थोड़ा हौसला मिलेगा। हालांकि 34 प्रतिशत लोग ऐसे भी रहे हैं, जो राहुल गांधी की भूमिका से प्रभावित नहीं नजर आते। इस सर्वे के तहत भारत और उसके बाहर के लोगों की भी राय ली गई है। इससे पता चलता है कि भारत के अतिरिक्त भी कई देशों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोग लोकप्रिय नेता मानते हैं। 

वही इस सर्वे के परिणाम ऐसे समय में आए हैं, जब दिल्ली में जी-20 देशों की समिट होने जा रही है। इसके अनुसार, भारत के बारे में दुनिया के कुल 23 बड़े देशों के लोग सकारात्मक राय रखते हैं। परिणामों के मुताबिक, 46 प्रतिशत वयस्क ऐसे हैं, जो मानते हैं कि नरेंद्र मोदी भारत के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। 34 प्रतिशत  की राय है कि वह औसत काम कर रहे हैं। भारत के बारे में सबसे अधिक प्यार इजरायल में दिखा है। सर्वे के मुताबिक, 71 प्रतिशत इजरायली भारत के बारे में अच्छी राय रखते हैं। बता दें कि इजरायल और भारत अब I2U2 संगठन में भी साथ हैं। इसमें अमेरिका और UAE भी सम्मिलित हैं। 

नाबालिग का क़त्ल कर शव के किए 5 टुकड़े, सामने आई चौंकाने वाली वजह

पटना वाले खान सर ने रक्षाबंधन पर बनाया रिकॉर्ड, बंधवाई 7 हजार राखी

खुदाई के दौरान जमीन से निकले सफेद और काले पत्थर से बने 2 शिवलिंग, दर्शन को उमड़ी भीड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -