4 महीने पहले ही 16 करोड़ में बना स्कूल, पहली बारिश भी नहीं झेल पाया, गनीमत थी अंदर बच्चे नहीं थे, मलबे में दबी गाड़ियां
4 महीने पहले ही 16 करोड़ में बना स्कूल, पहली बारिश भी नहीं झेल पाया, गनीमत थी अंदर बच्चे नहीं थे, मलबे में दबी गाड़ियां
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना के विधानसभा क्षेत्र कालकाजी में स्कूल की दीवार गिरने का मामला प्रकाश में आया है। लगभग 16 करोड़ रुपए के खर्च से बना स्कूल पहली ही बारिश की मार नहीं झेल सका। हालाँकि, गनीमत यह रही कि इस हादसे के समय स्कूल में बच्चे नही थे, वरना वे बड़े हादसे का शिकार हो जाते। ऐसे में स्कूल गिरने की इस घटना को भ्रष्टाचार का नतीजा बताया जा रहा है।

 

रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र के श्रीनिवासपुरी इलाके में स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय झरिया मढ़िया गढ़ी में हुआ है। बताया जा रहा है कि स्कूल 4 माह पहले ही बनकर खड़ा हुआ था। इसके बाद भी यह एक साल भी नहीं टिक पाया। स्कूल की दीवार गिरने की वजह से वहाँ खड़े कई वाहन मलबे में दब गए। इसके साथ ही बच्चों को घर से स्कूल लाने-ले जाने वाले रिक्शे के दबने की बात भी सामने आई है।

 

इस घटना के बाद दिल्ली भाजपा इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि, 'पुराने बर्तन में कलई कैसे करते हैं, यह आतिशी ने दिखा दिया है। स्कूल की पुरानी दीवार पर टाइल्स लगाकर ऐसा दर्शाया गया कि दिल्ली का शिक्षा विभाग नया स्कूल बना रहा है। अरविंद केजरीवाल सरकार बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है। यह भ्रष्टाचार का जीता-जागता उदाहरण है।'

सचदेवा ने आगे कहा कि, 'कल तेज वर्षा आई। इस बारिश में पूरी दिल्ली तालाब बनी हुई थी। अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार की यह  नाकामी है। यहाँ यदि स्कूल खुला होता, तो बच्चों के साथ क्या होता, यह सोचकर रोंगटे खड़े होते हैं। स्कूल गिरने के कारण जो वाहन दब गए हैं, इसके लिए कौन जिम्मेदार है। आतिशी मार्लेना PWD और शिक्षा मंत्री हैं। यह उनका ही विधानसभा क्षेत्र है। इसके बाद भी वह यहाँ देखने नहीं आईं। ऐसी बेशर्म मंत्री को त्यागपत्र दे देना चाहिए।'

उधर, भाजपा नेता और दिल्ली नगर निगम के पूर्व प्रमुख राजपाल सिंह ने कहा है कि, 'अगर स्कूल की छुट्टी के अतिरिक्त किसी अन्य दिन यह घटना हुई होती, तो कितने बच्चे इसका शिकार बनते ? इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। पुरानी दीवारों के ऊपर केवल टाइल्स लगाने का कार्य हुआ है। स्कूल की दीवार गिरने की वजह से केजरीवाल मॉडल की पोल खुल गई है। इस घटना में यहाँ खड़े लोगों के वाहन को बहुत नुकसान हुआ है।' इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में हुए भ्रष्टाचार की जाँच केंद्रीय जाँच एजेंसियों से कराने की माँग की है।

 

वहीं, भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने इस हादसे को लेकर ट्वीट करते हुए कहा है कि, 'एक बात तो अब पूरी तरह से साफ हो गई है कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार में बुरी तरह लिप्त है। स्कूल की पुरानी दीवार पर लीपा-पोती ही कर करोड़ों रूपये इसके निर्माण में गबन कर लिया गया, शिक्षामंत्री आतिशी के क्षेत्र का यह हाल है तो बाकी जगह क्या होगा..?'

फिर 'राफेल' खरीदेगा भारत, लेकिन इस बार कुछ अलग होगा फाइटर जेट, पीएम मोदी के फ्रांस दौरे पर होगी डील

बंगाल पंचायत चुनाव: BSF ने मांगी थी संवेदनशील बूथों की जानकारी, लेकिन नहीं दी गई, हिंसा में 33 की मौत

'प्रधानमंत्री को जूते मारना चाहिए..', कहना 'देशद्रोह' नहीं ! कर्नाटक हाई कोर्ट ने रद्द की अलाउद्दीन-अब्दुल समेत 4 पर दर्ज FIR

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -