राहुल के साथ पुलिस ने की बदसलूकी, संजय राउत बोले- ये लोकतंत्र का सामूहिक दुष्कर्म
राहुल के साथ पुलिस ने की बदसलूकी, संजय राउत बोले- ये लोकतंत्र का सामूहिक दुष्कर्म
Share:

मुंबई: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ गुरुवार को हाथरस की गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मुलाक़ात करने के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, यूपी पुलिस ने यमुना एक्सप्रसवे पर उनके काफिले को रोक दिया। इसके बाद दोनों नेताओं ने पदयात्रा शुरू कर दी। राहुल गांधी का आरोप है कि पुलिस ने उनपर लाठियां बरसाईं और उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इसपर शिवसेना नेता संजय राउत का कहना है कि कोई भी इस घटना का समर्थन नहीं कर सकता।

शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि, 'राहुल गांधी एक राष्ट्रीय नेता हैं। हमारे कांग्रेस के साथ मतभेद हो सकते हैं, किन्तु कोई भी उनके साथ किए गए पुलिस के व्यवहार का समर्थन नहीं कर सकता है। उनकी कॉलर पकड़ी गई और उन्हें जमीन पर गिराया गया। एक तरह से यह देश के लोकतंत्र का सामूहिक दुष्कर्म है।' गौरतलब है कि यमुना एक्सप्रेसवे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि, 'अभी-अभी पुलिस ने मुझे धक्का दिया, मुझ पर लाठीचार्ज किया गया और मुझे जमीन पर गिरा दिया। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या इस देश में सिर्फ मोदी जी चल सकते हैं? एक सामान्य इंसान नहीं चल सकता है? हमारे वाहन को रोक दिया गया, इसलिए हमने पैदल चलना शुरू किया।'

बता दें कि नोएडा में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।  वहीं आज  महात्मा गांधी की 151वीं जयंती के अवसर पर राहुल ने केंद्र सरकार पर ट्विटर के जरिए निशाना साधा। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि, 'मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा... मैं किसी के अन्याय के समक्ष झुकूं नहीं, मैं असत्य को सत्य से जीतूं और असत्य का विरोध करते हुए मैं सभी कष्टों को सह सकूं। गांधी जयंती की शुभकामनाएं।'

दिल्ली महिला कांग्रेस प्रमुख अमृता धवन का आरोप- 'यूपी पुलिस ने मेरे कपड़े फाड़े'

राहुल-प्रियंका सहित 203 कांग्रेस नेताओं पर FIR, धारा 144 के उल्लंघन का आरोप

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और उनकी वाईफ मेलानिया हुए कोरोना संक्रमित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -