वीकेंड के वार पर इन दो कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगाएंगे सलमान खान!
वीकेंड के वार पर इन दो कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगाएंगे सलमान खान!
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' का पिछले रविवार को धमाकेदार आगाज हो गया है। शो आरम्भ होने के साथ एक सप्ताह भी होने वाला है, जो बहुत धमाकों से भरा रहा। शो में प्रतियोगियों के बीच खूब झगड़े एवं विवाद देखने को मिला। शो में अभिषेक और ईशा के झगड़े के साथ-साथ मुनव्वर एवं खानजादी के बीच हुई लड़ाई हाथापाई तक पहुंच गई थी। दोनों के बीच बहसबाजी सबसे अधिक ख़बरों में रही है। वहीं, दूसरी ओर अभिषेक का अरुण श्रीकांत के साथ झगड़ा देख बाकी प्रतियोगी दंग रह गए थे। अब देखना ये होगा कि शो इस बार वीकेंड के वार में सलमान खान के गुस्से की गाज किस प्रतियोगी पर गिरने वाली है। 

बिग बॉस 17 का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अभिषेक कुमार तथा अरुण श्रीकांत के बीच झगड़ा होता दिखाई दे रहा है। दोनों एक-दूसरे से जिस प्रकार से लड़ रहे हैं उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि उनका ये झगड़ा मारपीट तक जा सकता है। वहीं, झगड़े के बीच अरुण श्रीकांत ने अपने मुंह पर हाथ रख लिया और बोल रहे हैं कि थूक क्यों रहा है। दोनों का झगड़ा देखकर घर के बाकी लोग उन्हें अगल करते दिखाई दे रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

देखते ही देखते बिग बॉस 17 का पहला सप्ताह समाप्त होने वाला है। दर्शकों को बिग बॉस के घर में खूब तमाशा देखने को मिला। शो में उड़ारियां फेम अभिषेक कुमार का घर में बाकी प्रतियोगी के साथ बर्ताव काफी खराब दिखाई दे रहा है। उनका कभी ईशा मालवीय के साथ तो कभी अरुण श्रीकांत के साथ झगड़ा सबका ध्यान खींच रहा है। घर में किसी को भी अभिषेक का बर्ताव समझ नहीं आ रहा है। ऐसे में अब सलमान खान वीकेंड के वार में उनकी क्लास लगा सकते हैं। पहली बार सलमान खान ने इस बात को खुलकर एक्सेप्ट किया है कि वह इस सीजन में खुलकर पक्षपात करेंगे। यही नहीं, वह अपने पसंदीदा प्रतियोगी को सामने से सपोर्ट करेंगे। ऐसे में अब लोग ये जानना चाहते हैं कि घर में आखिर कौन सा ऐसा प्रतियोगी है जो सलमान का पसंदीदा है। सोशल मीडिया पर कयास लगाया जा रहा है कि हो सकता है कि सलमान विक्की जैन को सपोर्ट करें।  

कंगना रनौत के घर आया नन्हा मेहमान, तस्वीर पर फैंस ने लुटाया प्यार

VIDEO! बेटों संग जमकर नाचे सनी देओल, अंदाज देख झूम उठे फैंस

पैसे मांग रही महिलाओं के साथ शाहरुख खान के बेटे आर्यन ने किया ऐसा बर्ताव, देखकर बोले लोग- 'इसकी बहन ने भी ऐसा ही किया था'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -