VIDEO! बेटों संग जमकर नाचे सनी देओल, अंदाज देख झूम उठे फैंस
VIDEO! बेटों संग जमकर नाचे सनी देओल, अंदाज देख झूम उठे फैंस
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता सनी देओल ने कल अपना 66 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। सनी के लिए उनका इस वर्ष का जन्मदिन बेहद स्पेशल है। इस वर्ष उनकी फिल्म गदर ने जो धमाल मचाया है उसकी खुशी से सनी फूले नहीं समा रहे हैं। सनी देओल को उनकी फैमिली, फ्रेंड्स और प्रशंसक जमकर बधाईयां दे रहे हैं। सनी ने अपना जन्मदिन बेहद विशेष अंदाज में सेलिब्रेट किया है। उन्होंने ढोल पर नाचने के साथ पैपराजी के सामने केक काटा। इस के चलते की कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 

सनी देओल ने अपना 66वां जन्मदिन विशेष अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस के चलते उनके साथ उनके दोनों बेटे करण देओल और राजवीर देओल भी उपस्थित थे। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि सनी ने अपने जन्मदिन पर व्हाइट शर्ट, ग्रीन पैंट और मैचिंग हैट के साथ ब्लैक सनग्लासेस कैरी किया, जिसमें वह बहुत हैंडसम दिखाई दे रहे थे। यही नहीं सनी पाजी ने न केवल पैपराजी के सामने बर्थडे केक कट किया, बल्कि ढोल की थाप पर भांगड़ा करते भी दिखाई दिए। उनके दोनों बेटे राजवीर और करण ने पिता को अपने हाथ से केक खिलाया। यही नहीं, उन्होंने पैपराजी के सामने हाथ जोड़कर उनका धन्यवाद किया। राजवीर और करण ने अपने पिता को सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा  कर जन्मदिन की बधाई दी है। 

आपको बता दें कि सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 इसी वर्ष 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। फिल्म को दर्शक तथा क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू प्राप्त हुए हैं। साथ ही गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया तथा कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े। 'गदर 2' वर्ष 2001 में रिलीज हुई फिल्म गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल है। 

ब्रेकअप पर झलका बॉलीवुड के इस मशहूर एक्टर का दर्द, बोले- 'मेरे अंदर एक पैटर्न...'

तलाक लेने जा रहे है राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी! एक्टर का ट्वीट देख चौंके यूजर्स

'काबुल एक्सप्रेस' कबीर खान के पर्सनल एक्सपीरियंस पर है आधारित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -