मध्यप्रदेश ने दिए हैं बॉलीवुड को यह 5 शानदार सितारे
मध्यप्रदेश ने दिए हैं बॉलीवुड को यह 5  शानदार सितारे
Share:

मध्यप्रदेश ने बॉलीवुड को कई नामी सितारे दिए हैं. आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी हस्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका जन्म मध्यप्रदेश  में ही हुआ है और उन्होंने अपनी अदाकारी और  गायकी  से पूरी दुनिया में नाम कमाया है . 

लता मंगेशकर- लता मंगेशकर का जन्म 28  सितम्बर 1929  को मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में हुआ. लता मंगेशकर की  बेहतरीन और जादुई आवाज के पूरी दुनिया में लोग दीवाने हैं. उन्हें भारत सरकार  ने साल 1999  में  पदम् विभूषण से  सम्मानित  किया. लता जी ने लगभग  तीस से ज़्यादा भाषाओं  में  गाने  गाये हैं लता जी को  बचपन से ही  गायकी पसंद थी.

किशोर कुमार-बॉलीवुड के महान सिंगर किशोर कुमार मध्यप्रदेश के जिले खंडवा के रहने वाले थे . किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त, 1929  को खंडवा मध्यप्रदेश में हुआ था. किशोर कुमार आज भी अपने बेहतरीन नगमों  से लाखों युवाओं के दिल की  धड़कन बने हुए हैं.

पलक मुच्‍छल- पलक मुच्‍छल का जन्म  30  मार्च 1992 को इंदौर मध्यप्रदेश  में हुआ था. पलक को संगीत का शौक  बचपन से ही था. उन्होंने  मात्र  4 साल की उम्र से ही गाना  शुरू कर दिया था  और उन्होंने ने  शास्त्रीय संगीत की शिक्षा भी ली है. पलक ने अपने हिंदी करियर की  शुरुआत साल 2011 में  की थी. उसके बाद  कई फिल्मो के गानों के लिए अपनी आवाज दी . 

 अर्जुन रामपाल- अर्जुन रामपाल  का जन्म 26 नवम्बर 1972 को मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में हुआ था. अर्जुन रामपाल बॉलीवुड के जाने माने सितारे हैं . उन्होंने ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरआत साल  2001 से की थी. फिल्म ओम शांति ओम में इनकी एक्टिंग की काफी  सराहना  की गयी थी .

सलमान खान -सलमान खान का जन्म मध्यप्रदेश के इंदौर में 27 दिसम्बर 1965 में हुआ था. सलमान खान बॉलवुड के उन  सुपरहिट  स्टार्स में से एक हैं जो अपने एक्टिंग से फिल्म को हिट करने का दम रखतें हैं. सलमान ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत फिल्म मैंने प्‍यार किया से की  थी जो कि सुपरहिट रही थी. फिल्‍म 'वांटेड' के बाद से उन्‍होंने लगातार हिट फिल्‍मों की झड़ी लगा दी।

खबरें और भी 

आख़िरकार शिबानी ने अपने और फरहान के रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, किया हैरान करने वाला खुलासा

'केदारनाथ' में सुशांत के साथ जबरदस्त लिपलॉक करती हुईं नजर आईं सैफ की बेटी

जहरीले सांपो से भरी रहस्यमयी गुफाओं के अंदर बिग बी ने की शूटिंग

इस राज्य को कहा जाता है भारत का ग्रीनलैंड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -