तूफानी रफ्तार में बाइक चलाते नजर आए सलमान, किये इस नए शो का एलान
तूफानी रफ्तार में बाइक चलाते नजर आए सलमान, किये इस नए शो का एलान
Share:

सलमान खान आजकल छोटे पर्दे पर भी धमाल मचा रहे हैं। जी हाँ, वह बिग बॉस 14 के जरिये फैन्स से जुड़े हुए हैं लेकिन इसी के साथ वह दूसरे शोज के लिए भी चर्चाओं में हैं। वैसे बिग बॉस 14 में तो वह केवल वीकेंड का वार में दिखाई देते हैं लेकिन अब वह दूसरे शोज के प्रोमो में भी दिखाई देने लगे हैं। हाल ही में सलमान ने एक धमाकेदार नए शो का ऐलान कर दिया है। आप देख सकते हैं सलमान खान ने जी टीवी के नए शो इंडियन प्रो म्यूजिक लीग का एलान किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ZEE TV (@zeetv)

वह इस शो से जुड़े हैं। इस शो का प्रोमो वीडिया रिलीज हो गया है जिसमें सलमान तूफानी रफ्तार में बाइक चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। आप देख सकते हैं इस प्रोमो में सलमान खान का अंदाज बहुत ही कमाल का है। वैसे सलमान खान के इंडियन प्रो म्यूजिक लीग से जुड़े वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है, 'म्यूजिक पन्ने पर लिखने एक नया इतिहास, आ रहे हैं सलमान खान दुनिया की पहली म्यूजिक लीग के साथ। तो देखिे इंडियन प्रो म्यूजिक लीग की ओपनिंग सेरेमनी 26 फरवरी को।।।'

आपको हम यह भी बता दें कि इंडियन प्रो म्यूजिक लीग शनिवार और रविवार को ZEE टीवी पर आएगा। यह शो 26 फरवरी से शुरू हो रहा है। इस शो में छह टीमें होंगी- यूपी दबंग्स, बंगाल टाइगर्स, गुजरात रॉकर्स, बृजवासी मुंबई वॉरियर्स, दिल्ली धुरंधर्स और पंजाब लॉयन्स। कहा जा रहा है इन टीमों में सेलेब्रिटी सिंगर भी होंगे और मुकाबला बहुत ही जबरदस्त का होगा।

फिर एक बार मैदान पर साथ नज़र आए सचिन और युवी, मास्टर ब्लास्टर ने शेयर की फोटो

महिला अफसर के साथ टीआई ने खेला वशीकरण का गंदा खेल, घर में करवा डाला ये काम

कपिल शर्मा के घर हुआ बेबी बॉय तो भारती ने दी यह सलाह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -