अभिषेक पर भड़के सलमान खान, बोले- 'जूते पड़ेंगे...'
अभिषेक पर भड़के सलमान खान, बोले- 'जूते पड़ेंगे...'
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे एवं मन्नारा चोपड़ा के बीच दुश्मनी की आग भड़क चुकी है। दोनों एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं भा रहे। अब इस आग में हाथ सेंकने का प्रयास करने में अभिषेक कुमार फंस गए। हाल ही के एपिसोड में उन्होंने मन्नारा को प्रोवोक करने के लिए परिणीति का जिक्र किया था। वायरल प्रोमो में दिखाया गया है कि सलमान खान उन्हें इस बात पर बुरी तरह लताड़ते हैं। इस वीडियो पर कई लोगों ने सलमान को गलत बताया है तो कुछ कमेंट्स मन्नारा और अभिषेक के खिलाफ भी हैं।

नए प्रोमो में दिखाया गया कि सलमान खान अभिषेक से बोल रहे हैं, किसने इनको डुप्लिकेट बुलाया? अभिषेक जवाब देते हैं, मैं एक्चुअली इनको ट्रिगर कर रहा था। आप होंगे मेरे फैन पर मेरी जैसी हरकतें तो हैं नहीं। रियल लाइफ में जूते पड़ेंगे जूते। हालांकि वीडियो एडिटेड है। वीकेंड का वार में पता चलेगा कि सलमान और अभिषेक के बीच क्या बात हुई थी। इस पर मिली जुली प्रतिक्रिया नजर आ रही हैं। एक शख्स ने लिखा है, इमेज की इतनी चिंता है तो मत आते। इससे पहले और भी आए। चिढ़ने की क्या बात है। फैमिली की बेइज्जती तो की नहीं। नाम ही लिया तो ऐसा क्या कर दिया। राष्ट्रीय खजाना तो नहीं हो आप। कुछ लोगों ने लिखा है, बहुत गलत शब्द सलमान भाई। मन्नारा आंटी को इतना भी फेवर मत करो। लड़कों की भी इज्जत होती है। कई लोग सलमान को बायस्ड बता रहे हैं। कुछ लोगों ने अभिषेक तो कुछ ने मन्नारा को भी गलत लिखा है।

मन्नारा चोपड़ा बिग बॉस में अपने परिवार के जिक्र से चिढ़ जाती हैं। विशेष रूप से वह प्रियंका चोपड़ा या परिणीति से जुड़ी बात नहीं करना चाहतीं। अब प्रतियोगी इस बात को उनकी कमजोर नस समझकर उन्हें उकसाने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले दिनों अंकिता लोखंडे ने जब मन्नारा को बच्ची बोला तो वह चिढ़ गई थीं। इसके बाद से दोनों के बीच बात-बात पर बहस हो रही है। किचन में अंकिता ईशा और अभिषेक से मन्नारा के बारे में बात कर रही थीं। अंकिता ने बोला कि वह तो मन्नारा को समझाने और माफी मांगने गई थीं। तभी अभिषेक ने कहा कि उन्हें लगता है कि मन्नारा 30 वर्ष से ऊपर होंगी। अंकिता ने परिणीति का नाम लिया तथा बोलीं, अभी बोल दो कि परिणीति की बहन है तो कितना भड़क जाएगी। अभिषेक समझ गए कि मन्नारा को प्रोवोक करने के लिए उन्हें क्या करना है। 

तत्पश्चात, अभिषेक ने मन्नारा को टारगेट किया। बोले, ये इधर से परिणीति लग रही है यार। साइड से परिणीति लग रही थी। वह निरंतर पोक करते रहे। तत्पश्चात, उन्होंने कहा, डुप्लिकेट परिणीति क्यों बोल रही है बीच में। इस पर मन्नारा भड़क गईं तथा बोलीं, मेरे परिवार को क्यों इन्वॉल्व कर रहे हो। मेरे परिवार को इन्वॉल्व करके फुटेज ले रहा है। दोनों का जमकर झगड़ा हुआ।

'डुप्लीकेट परिणीति चोपड़ा' बुलाने पर भड़की मन्नारा, अभिषेक संग हुई जमकर लड़ाई

'जिंदगी में कुछ तो दिया नहीं, दिमाग की शांति तो देदे', नेशनल TV पर पति विक्की ने की अंकिता लोखंडे की बेइज्जती

बिग बॉस में होगी ईशा के बॉयफ्रेंड समर्थ की एंट्री, बिगाड़ेंगे अभिषेक का गेम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -