'डुप्लीकेट परिणीति चोपड़ा' बुलाने पर भड़की मन्नारा, अभिषेक संग हुई जमकर लड़ाई
'डुप्लीकेट परिणीति चोपड़ा' बुलाने पर भड़की मन्नारा, अभिषेक संग हुई जमकर लड़ाई
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 17 में मन्नारा चोपड़ा का चुलबुला अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। फनी साइड के अतिरिक्त मन्नारा का एंग्री मोड भी शो में देखने को मिलता है। आगामी एपिसोड में मन्नारा का अभिषेक कुमार के साथ पंगा होने वाला है। उन्होंने मन्नारा को चिढ़ाते हुए कहा कि वो बिल्कुल परिणीति चोपड़ा जैसी नजर आती हैं। पिछले एपिसोड में गार्डन एरिया में सभी प्रतियोगी बैठकर बातें कर रहे थे। तब मन्नारा को टीज करते हुए अभिषेक ने कहा कि ये एकदम परिणीति जैसी लगती है।

जवाब में मन्नारा ने कहा- हां मैं हूं। अभिषेक यही नहीं रुके। वो बार-बार मन्नारा को उनकी कजिन सिस्टर परिणीति से लिंक करते रहे। ये सब देख मन्नारा नाराज होती नजर आई। मन्नारा ने अनुराग को कहा- परिवार के बारे में बोलकर मुझे ट्रिगर कर रहे हैं। आगामी एपिसोड में भी मन्नारा और अभिषेक की जबरदस्त लड़ाई देखने को मिलेगी। अभिषेक ने परिणीति को डुप्लीकेट परिणीति चोपड़ा बताया। शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें लिविंग रूम में दोनों को झगड़ते देखा गया है।

मन्नारा बोलती हैं- मेरे परिवार को इंवॉल्व कर रहा है, ऐसा करके फुटेज ले रहा है। दोनों में खूब गहमागहमी होती है। गुस्से में मन्नारा अभिषेक के ऊपर तकिया फेंकती हैं। वीकेंड का वार में अभिषेक को सलमान से डांट पड़ने वाली है। प्रोमो में दिखाया गया है सलमान खान ने अभिषेक की जमकर क्लास ली है। शो में कई बार देखा गया है मन्नारा नहीं चाहती उन्हें कजिन सिस्टर प्रियंका तथा परिणीति से लिंक किया जाए। वो अपने दम पर पहचान बनाना चाहती हैं।

'मेरी हीरोइन-मेरा सीन...', जब आमिर खान से परेशान हो गए थे डायरेक्टर, लगाई थी जमकर फटकार

अनुष्का शर्मा ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, इंटरनेट पर छाई तस्वीर!

शो के चलते दीपिका पादुकोण पर फूटा रणवीर सिंह का गुस्सा, यूजर्स बोले- 'आज तो कलेश होगा'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -