रोड शो करने बुरहानपुर पहुंची साध्वी प्रज्ञा की अचानक बिगड़ी तबियत
रोड शो करने बुरहानपुर पहुंची साध्वी प्रज्ञा की अचानक बिगड़ी तबियत
Share:

बुरहानपुर : भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर शुक्रवार को बुरहानपुर में भाजपा प्रत्याशी नंदकुमार सिंह चौहान के समर्थन में रोड शो करने वाली थी, लेकिन रोड शो से पहले ही उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसके चलते वे रोड शो में शामिल नहीं हो सकी। बता दें इससे पहले चौहान के समर्थन में प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी सभा कर चुके है.

अपनी आखिरी रैली में बोले पीएम मोदी, 3-4 दिन से सुन रहा हूँ, अबकी बार 300 पार

अचानक ख़राब हुई तबियत 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रज्ञा गुरुवार रात बुरहानपुर पहुंच गई थीं। शुक्रवार सुबह 9 बजे से उनका रोड शो गणपति नाका क्षेत्र के गणपति मंदिर से शुरू होना था। इससे पहले ही होटल में ठहरीं प्रज्ञा की तबीयत खराब हो गई। भाजपा के स्थानीय नेताओं ने डॉक्टर को बुलवाया। चेकअप के बाद डॉक्टरों ने बताया कि प्रज्ञा का ब्लड प्रेशर लो हो गया था। हालांकि अब उनकी हालत सामान्य है।

चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले आज मिर्जापुर में जारी है प्रियंका का आखिरी रोड़ शो

दिया था विवादित बयान 

जानकारी के लिए बता दें इससे पहले साध्वी प्रज्ञा ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को राष्ट्रभक्त बताने वाला बयान दिया था। इसी बयान के बाद प्रज्ञा की जमकर आलोचना हो रही थी। वहीं, भाजपा ने अभी प्रज्ञा के बयान से खुद को अलग कर लिया था और उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा था। गुरुवार देर रात प्रज्ञा ने बयान पर माफी मांग ली थी।

गुलाम नबी आजाद ने मारा यु टर्न, कहा- कांग्रेस से ही होना चाहिए अगला पीएम क्योंकि...

Modilie शब्द पर राहुल ने फिर बोला झूठ, ऑक्सफ़ोर्ड ने ट्वीट करके खुद खोली पोल

योगी के मंत्री को फोन पर मिली धमकी, कहा- फ़ौरन 5 करोड़ दो नहीं तो...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -