'दुनिया का मार्गदर्शन कर सकता है 'सबका साथ सबका विकास' का मंत्र ..', G20 में पीएम मोदी का स्वागत संबोधन
'दुनिया का मार्गदर्शन कर सकता है 'सबका साथ सबका विकास' का मंत्र ..', G20 में पीएम मोदी का स्वागत संबोधन
Share:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (9 सितंबर) को G20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक सहित दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत किया। पीएम मोदी ने पृष्ठभूमि में समय के प्रतीक 13वीं सदी की कलाकृति कोणार्क व्हील की प्रतिकृति के साथ गर्मजोशी से हाथ मिलाकर विश्व नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी, बाइडेन को कोणार्क व्हील के बारे में समझाते भी नज़र आए। 

इसके बाद अपने शुरुआती संबोधन में पीएम मोदी ने मोरक्को में आए विनाशकारी भूकंप में जानमाल के नुकसान पर दुख जताया। जहाँ भूकंप के कारण 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद पीएम मोदी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, यह हम सभी के लिए वैश्विक भलाई के लिए एक साथ चलने का समय है। 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' का विचार विश्व का मार्गदर्शन कर सकता है। उन्होंने कहा कि, हम ऐसे समय में रह रहे हैं जब सदियों पुरानी समस्याएं जवाब ढूंढ रही हैं, मानव-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने की जरूरत है। 

पीएम मोदी ने कहा कि, पिछले एक वर्ष के दौरान, 60 से अधिक देशों ने भारत के कई शहरों में 200 बैठकों में भाग लिया है। हमारे आदर्श वाक्य, 'सबका साथ, सबका विकास' की तर्ज पर, हमने अफ्रीकी संघ को जी-20 में स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने का प्रस्ताव दिया था। मैं अफ्रीकी संघ का जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में आने और अपना पद स्वीकार करने के लिए स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि, G20 अध्यक्ष के रूप में, भारत पूरी दुनिया से एक-दूसरे पर विश्वास की कमी को विश्वास में बदलने की अपील करता है। G20 के अध्यक्ष के रूप में, भारत इस वैश्विक 'विश्वास की कमी' को आपसी विश्वास में बदल देगा। 

पीएम मोदी ने दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्षों से कहा कि, यदि हम कोविड को हरा सकते हैं, तो हम युद्ध के कारण उत्पन्न विश्वास की कमी पर भी विजय पा सकते हैं। कोविड के बाद की दुनिया विश्वास की कमी से जूझ रही है और युद्ध (रूस-यूक्रेन) ने इसे और भी गहरा कर दिया है। मोरक्को की स्थिति पर उन्होंने कहा कि, दुख की इस घड़ी में पूरी दुनिया मोरक्को के साथ है, हम हर संभव मदद के लिए तैयार हैं।' 

खड़गे को निमंत्रण नहीं, इसलिए गहलोत-बघेल और सिद्धारमैया ने किया G20 डिनर का बहिष्कार! 15 अगस्त को 'खाली' रही थी कांग्रेस चीफ की कुर्सी

'टीम बाइडेन को सवाल नहीं पूछने दिए..', G20 समिट के बीच कांग्रेस का मोदी सरकार पर आरोप

राजस्थान: जल जीवन मिशन में 1,000 करोड़ का घोटाला ! कांग्रेस मंत्री महेश जोशी पर लटकी तलवार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -