हॉस्पिटल में एडमिट हैं साथ निभाना साथिया की कोकिलाबेन, पति ने बताया कैसी है तबियत
हॉस्पिटल में एडमिट हैं साथ निभाना साथिया की कोकिलाबेन, पति ने बताया कैसी है तबियत
Share:

टीवी शो साथ निभाना साथिया आप सभी ने देखा ही होगा। इस शो को खूब पसंद किया गया था और इस शो में नजर आईं कोकिलाबेन को भी फैंस ने बहुत प्यार दिया था। इस शो में कोकिलाबेन का किरदार निभाकर फेमस हुईं एक्ट्रेस रूपल पटेल को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल बीते दिनों वह हॉस्पिटल में भर्ती हुई थीं और अब उनके पति ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है। हाल ही में रूपल के पति ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, ''रूपल अब ठीक हैं। चिंता की कोई बात नहीं है।''

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rupal Patel Official (@rupalpatelofficial)

वैसे रूपल पटेल के बारे में बात करें तो अभिनेत्री ने साथ निभाना साथिया में एक कड़क सास का किरदार निभाया था। उस दौरान उनकी पर्सनालिटी पर ये रोल काफी सूट हुआ था और उनका शो भी बहुत फेमस हुआ था। अभी कुछ महीनों पहले ही रूपल के शो से जुड़ा रूपल का एक वीडियो वायरल हुआ था। आपने देखा होगा इस वीडियो में वो अपनी बहू गोपी को डांटती नजर आ रही थी और वीडियो को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इसी वीडियो को यूट्यूबर- म्यूजिक कंपोजर यशराज मुखाते ने रैप सॉन्ग की तरह क्रिएट कर दिया था और उसके बाद रूपल खूब मशहूर हुईं थीं।

उस वीडियो का डायलॉग रसोड़े में कौन था खूब वायरल हुआ था। उसी वीडियो के वायरल होने के बाद साथ निभाना साथिया के दूसरे सीजन की अनाउंसमेंट हो गई थी और अब यह शो इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। रूपल के बारे में बात करें तो उन्होंने साथ निभाना साथिया के अलावा कई शोज में काम किया है। वह शगुन, जानें क्या बात हुई, मनमोहिनी, ये रिश्ते हैं प्यार के जैसे शोज में नजर आ चुकीं हैं।

10वीं तक पढ़ाई, 300 रुपए की नौकरी..., जानिए कैसे देश के सबसे रईस शख्स बने धीरूभाई अंबानी

अब तक अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं हुए दिलीप कुमार, सायरा बानो ने कही यह बात

टेक्नीशियन ने तैयार किया शानदार ‘माइलेज बूस्टर’, इस तरह करेगा काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -