शिवसेना के मुखपत्र सामना में मैक्रों का समर्थन, कहा- 'मुस्लिम समुदाय छाती पीट रहा है...'
शिवसेना के मुखपत्र सामना में मैक्रों का समर्थन, कहा- 'मुस्लिम समुदाय छाती पीट रहा है...'
Share:

पैगंबर मोहम्मद को लेकर बनाए गए कार्टून के बाद फ्रांस सुर्ख़ियों में बना हुआ है। आप जानते ही होंगे कि फ्रांस में बीते काफी दिनों से हमले हो रहे हैं। लगातार वहां से कोई ना कोई बड़ी खबर आ ही रही है। वहीं अब इस समय कार्टून को लेकर एक अलग ही तरह की बहस तक छिड़ गई है। इन सभी विवादों को लेकर आज यानी मंगलवार को शिवसेना के मुखपत्र सामना में एक लेख लिखा गया है। आप देख सकते हैं सामना में फ्रांस का समर्थन किया गया है, और पीएम मोदी द्वारा आतंकवाद के खिलाफ जंग में फ्रांस के साथ खड़े होने की तारीफ की गई है।

सामना में लिखा है, 'फ्रांस में एक चिंगारी भड़क उठी है और यह दावानल अब दुनियाभर में फैलता हुआ दिख रहा है। फ्रांस में जो हुआ, उसका संबंध एक बार फिर पैगंबर मोहम्मद के व्यंग्य चित्र से ही है। पैगंबर मोहम्मद का व्यंग्य चित्र बनाने के कारण मुस्लिम समाज की भावना भड़क उठी, वो भी इतनी कि धर्मांध मुसलमानों ने लोगों की गला काटकर हत्या कर दी है और कनाडा से फ्रांस तक निरपराध लोगों पर चाकू से हमला शुरू हो गया है। मुंबई-ठाणे के मुसलमानों ने भी फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रॉन के खिलाफ प्रदर्शन किया, भाजपा के शासन वाले भोपाल में मैक्रों के खिलाफ हजारों मुसलमान एकत्रित हुए और उन्होंने घोषणाबाजी की।'

इसी के साथ सामना में यह भी लिखा गया है कि, 'राष्ट्रपति मैक्रों के विरोध में दुनियाभर में मुस्लिम समुदाय छाती पीट रहा है। हिंदुस्तान के संकट के समय फ्रांस हमेशा हमारे साथ खड़ा रहा है। ‘यूएनओ’ में जब-जब आवश्यकता पड़ी तब-तब फ्रांस ने हिंदुस्तान का समर्थन किया, पाकिस्तान-चीन जैसे दुश्मनों से मुकाबला करने के लिए फ्रांस ने हिंदुस्तान को रक्षा सामग्री उपलब्ध कराई। मिराज, राफेल जैसे युद्धक विमान फ्रांस से ही हिंदुस्तान को मिले हैं। ऐसे फ्रांस में धर्मांधता का उन्माद फैलाकर आतंकवाद फैलाना और उससे हिंसाचार का बढ़ना हिंदुस्तान के लिए भी हित में नहीं है।'

आगे सामना में यह भी लिखा गया है कि, 'फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने आतंकवाद के खिलाफ जंग का ऐलान किया है और प्रधानमंत्री मोदी ने युद्ध में राष्ट्रपति मैक्रों को समर्थन देने की घोषणा की है। यह उचित ही है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हर किसी को समर्थन देना हमारा कर्तव्य ही है। आतंकवाद के भयंकर अंधेरे से हम आज भी सफर कर रहे हैं। धार्मिक उन्माद और उससे खड़े हुए आतंकवाद के कारण हिंदुस्तान को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है।'

बिहार चुनाव: दादी को साइकिल पर लेकर पहली बार मतदान करने पहुंची प्रियंका

IPL 2020: हैदराबाद के लिए आज जीत बेहद जरुरी, मुंबई इंडियंस से होगा मुकाबला

भारत में धीमा पड़ रहा कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटों में आए 38 हज़ार नए केस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -