ऋषिकेश में रशियन टूरिस्ट से हुई छेड़छाड़, लड़की ने वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द
ऋषिकेश में रशियन टूरिस्ट से हुई छेड़छाड़, लड़की ने वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द
Share:

देहरादून: उत्तराखंड के ऋषिकेश में भूतनाथ मंदिर के समीप विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो अपराधी ने उस पर पत्थर से हमला बोल दिया। फिलहाल पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज कर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। लक्ष्मणझूला थाना पुलिस के अनुसार, भूतनाथ मंदिर के समीप से रूस निवासी एक महिला पर्यटक गुजर रही थी। जहां एक शख्स ने पहले विदेशी महिला पर्यटक से पहले बातचीत कर दोस्ती करने का प्रयास किया। मगर जब महिला उसे नजरअंदाज कर मौके से निकलने लगी तो लड़के ने उसका रास्ता रोक लिया। 

तत्पश्चात, विरोध करने पर लड़के ने पत्थर से विदेशी महिला पर हमला बोल दिया तथा छेड़छाड़ पर उतारू हो गया। इस घटना में रूसी महिला वह चोटिल हो गई। आसपास उपस्थित लोगों के शोर मचाने पर युवक जंगल की तरफ भाग गया। मौके पर उपस्थित लोग महिला पर्यटक को उपचार के लिए लक्ष्मणझूला राजकीय एलोपैथिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के पश्चात् महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया।

वहीं, घटना की खबर प्राप्त होने पर लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी विनोद सिंह गुसाई ने पुलिस टीम के साथ अपराधी खोजबीन के लिए अभियान चलाया। पुलिस को युवक भूतनाथ मंदिर के रास्ते के पास से जंगल में भागता हुआ नजर आया। पुलिस ने जंगल में झाड़ियों में छिपे लड़के को गिरफ्तार कर लिया। लड़के ने अपना पता यूपी के सहारनपुर जिले के नकुड़ तहसील के तीतरो कस्बा निवासी अनुज बताया है। प्रभारी SSP पौड़ी सुखवीर सिंह ने बताया कि अपराधी के खिलाफ लज्जा भंग करने और हत्या से प्रयास से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है तथा अपराधी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने बताया, अपराधी चार दिन पहले ऋषिकेश घूमने आया था तथा लक्ष्मण झूला क्षेत्र में एक ही ठहरा था। वहीं, घटना के वक़्त मौके पर पहुंची एक स्थानीय लड़की ने इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है। जिसमें वह मामले की जानकारी देती दिखाई दे रही है।

चुनाव से पहले शिवराज सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

दो महीने पहले किया था प्रेम विवाह, अब फंदे से लटकी मिली दुल्हन

IPL 2023 से पहले क्रिस गेल की RCB में हुई वापसी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -