किन्नर बहू का ये वीडियो देख शर्मा जाएंगे पति
किन्नर बहू का ये वीडियो देख शर्मा जाएंगे पति
Share:

टीवी की दुनिया में किन्नर बहू के  नाम से फेमस टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई रहैं। उन्होंने 21 जून को अपने लांग टर्म ब्यॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला से शादी कर ली थी। शादी के बाद रुबीना ने सोशल मीडिया पर अपनी कई फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं, जो उनके फैंस को खासे पसंद आ रहे हैं। इन वीडियोज और फोटोज में रुबीना और अभिनव की लव कैमिस्ट्री नजर आ रही है। 

रुबीना ने शादी के कुछ दिनों बाद ही अपने पति को डेडिकेट करते हुए एक गाना यू—ट्यूब पर अपलोड किया था, जिसे उनके फैंस ने काफी सराहा था। दरअसल, रुबीना को घूमने—फिरने का काफी शौक है और वह अपने पति के साथ कई जगहों पर घूमी हैं। उन्होंने इन सभी पलों को सहेज कर रखा है। रुबीना ने रविवार को पति के साथ बिताए इन्हीं पलों को अपने फैंस के साथ शेयर किया। उन्होंने इन पलों का एक वीडियो अपने यू—ट्यूब चैनल पर अपलोड किया है, जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। उन्होंने इन पलों को एक गाने के साथ संजोया है और रुबीना ने खुद ही यह गाना गया है। उन्होंने 'एक नवी जिंदगी' गाने के साथ इस वीडियो को अपलोड किया है। यह गाना उन्होंने खुद ही लिखा है। रुबीना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, इसे अब तक 67 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

बता दें कि रुबीना दिलाइक इस समय कलर्स टीवी के शो 'शक्ति अस्तित्व के अहसास की' में नजर आ रही हैं। वह इसमे एक किन्नर की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा वह छोटी बहू सीरियल में भी दिख चुकी हैं। 

शादी के 10 दिन के अंदर ही झाड़ू-पोंछा करने को मजबूर हुईं ये एक्ट्रेस

शादी के बाद पहली बार इस अंदाज में नजर आई किन्नर बहु

मुंबई रिसेप्शन में दिखा रुबीना और अभिनव का ग्लैमरस लुक, टीवी सेलेब्स हुए शामिल

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -