रिलीज हुआ रुबीना-अभिनव के गाने 'तुमसे प्यार है' का टीजर
रिलीज हुआ रुबीना-अभिनव के गाने 'तुमसे प्यार है' का टीजर
Share:

एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला को लोग काफी समय से एक साथ किसी शो या किसी गाने में देखना चाहते थे। ऐसे में अब दोनों ने अपने फैंस की इस इच्छा को पूरा कर दिया है। जी दरअसल दोनों जल्द ही एक गाने में धमाल मचाते आने वाले हैं। वैसे आप जानते ही होंगे कि दोनों ने अपने रिश्ते में कई उतार चढ़ाव देखे। जी हाँ, दोनों ने पहले अलग होने का फैसला कर लिया था, लेकिन बिग बॉस के घर में आने के बाद से दोनों का रिश्ता दिनों दिन मजबूत होता चला गया।

उसके बाद दोनों दोबारा एक दूजे के हो गए। शो में इस जोड़ी के बीच कई बार मतभेद देखने को मिला लेकिन कई बार दोनों की अंडरस्टैंडिंग और प्यार ने फैंस का दिल जीत लिया। अब फैंस दोनों को एक परफेक्ट कपल कहते हैं और अब फैंस ने इस कपल को 'रुबिनव' नाम दे दिया है। अब यही जोड़ी एक साथ म्यूजिक एलबम में दिखाई देने वाले है। जी हाँ, दोनों का एक नया म्यूजिक एलबम रिलीज होने जा रहा है। हाल ही में इस गाने का टीजर आउट हुआ है जो आप यहाँ देख सकते हैं। खबरों के अनुसार जल्द ही इस गाने का पूरा वीडियो सॉन्ग भी आउट हो जाएगा।

वैसे रुबीना अभिनव के नए गाने का नाम क्या है वह भी हम आपको बता देते हैं। जी दरअसल इन दोनों के नए गाने का नाम 'तुमसे प्यार है'। इस गाने को विशाल मिश्रा ने गाया है और रिलीज हुए इस खूबसूरत टीजर में देखा जा सकता है कि, अभिनव रुबीना को पसंद करते हैं, और दीवानों की तरह उनका पीछा करते हैं। वहीं रुबीना भी मन ही मन उन्हें पसंद करती हैं। इस गाने के टीजर ने ही फैंस को बेताब कर दिया है और अब सभी को गाने के पूरे वीडियो का इंतज़ार है।

गोकुलधामवासियों ने अनोखे अंदाज में दी दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि, संगीतमय होगा माहौल

इंटरनेट पर छाई टीवी की नागिन, अदाएं देख फैंस बोले- मैडम अब जान लोगी क्या?

एक समय पैसे-पैसे को मोहताज थे मनीष पॉल, इस खास शख्स के कारण मिली कामयाबी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -