अभिनय से दूर रोशनी चोपड़ा अब कर रही हैं ये काम
अभिनय से दूर रोशनी चोपड़ा अब कर रही हैं ये काम
Share:

टेलीविज़न सीरियल 'कसम से' में 'पिया' का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली रोशनी चोपड़ा का आज जन्मदिन है। इस सीरियल में रोशनी के साथ लोकप्रिय अभिनेता राम कपूर एवं बॉलीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई भी दिखाई दिए थे। रोशनी का जन्‍म 2 नवंबर 1980 को नई दिल्‍ली में हुआ था। वह बॉलीवुड अभिनेत्री होने के साथ टेलीविज़न ऐंकर भी हैं तथा वह मॉडलिंग का काम भी करती हैं। 

वही रोशनी चोपड़ा ने अपना अध्ययन दुबई से किया है। रोशनी के करियर की बात करें तो उन्होनें वर्ष 2004 में लेट्स एंजॉय फिल्म से अपने फिल्मी करियर का आरम्भ किया था। रोशनी चोपड़ा कई टेलीविज़न शो और फिल्मों में भी दिखाई दे चुकी हैं। इसके अतिरिक्त रोशनी चोपड़ा कई सारे रियलिटी शो को होस्ट करते हुए भी देखा गया है। रोशनी चोपड़ा ने विक्रम भट्ट की मूवी 'फिर' में एक्टिंग की, जो 12 अगस्त 2011 में रिलीज थी। 

वही रोशनी चोपड़ा ने 2009-2010 में सोनी टीवी पर 'कॉमेडी सर्कस तीन का तड़का' शो में होस्टिंग की है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कलर्स पर 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में भी काम किया है। रोशनी चोपड़ा ने वर्ष 2006 में फिल्म निर्माता सिद्धार्थ आनंद कुमार से शादी की थी। इस शादी से रोशनी को दो क्यूट बेटे हैं। आए दिन रोशनी अपने परिवार की फोटोज सोशल मीडिया पर साझा करती रहती है। रोशनी चोपड़ा फिलहाल मनोरंजन जगत से अब अपना बिजनेस हैंडल कर रही हैं।

Halloween 2021: आधी रात सड़क पर चुड़ैल बनकर निकली ये मशहूर अभिनेत्री

दिसंबर में शादी के बंधन में बंधेंगे अंकिता-विक्की!

'मैं अब ऐसे खुलासे करूंगी कि...', Bigg Boss 15 से बेघर होते बोली अकासा सिंह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -