शादीशुदा होकर भी था इस एक्ट्रेस का अफेयर, सड़क पर लोगों ने पटक-पटककर की थी पिटाई
शादीशुदा होकर भी था इस एक्ट्रेस का अफेयर, सड़क पर लोगों ने पटक-पटककर की थी पिटाई
Share:

आज रूपा गांगुली का 55वां जन्मदिन है। रूपा गांगुली ने अपने अभिनय से सभी का दिल जीता। हालाँकि उन्होंने जितनी शोहरत एक फिल्म अभिनेत्री के तौर पर कमाई, उतना ही उन्होंने एक राजनेता बनकर भी नाम कमाया। वैसे रूपा गांगुली ने हिंदी और बंगाली फिल्में तो की ही हैं, लेकिन इसी के साथ ही उन्होंने टेलीविजन में भी काम किया है। ‘महाभारत’ (Mahabharat) शो में निभाया गया उनके द्वारा द्रौपदी का किरदार सभी को आज तक पसंद है। अब अभिनय से दूरी बना चुकीं रूपा गांगुली फिलहाल भारतीय जनता पार्टी की नेता और राज्यसभा की सांसद हैं। वैसे बहुत कम लोग जानते हैं कि एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ रूपा गांगुली बहुत सुरीली सिंगर भी हैं। जी दरअसल बंगाली फिल्म ‘अबोशेशे’ में गाना गाने के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।

वहीं यह बात भी बहुत कम लोग जानते हैं कि ‘महाभारत’ में द्रौपदी के चीर हरण के सीन के समय रूपा असल में रोने लगी थीं। जी दरअसल डायलॉग के बीच में ही वह रोने लगी थीं। यहाँ करीब आधा घंटा शो के क्रू को उन्हें चुप कराने में लगा। जी हाँ और उन्होंने रोते हुए अंग्रेजी में कहा था- कट कौन बोल रहा था। महाभारत के मेकिंग वीडियो में उनका यह सीन भी है। उस दौरान चीर हरण के सीन को दर्शाने के लिए करीब 250 मीटर की साड़ी इस्तेमाल की गई थी, जिसका खास तौर पर ऑर्डर दिया गया था। हालाँकि यह बात कुछ ही लोग जानते हैं कि रूपा ने यह लंबी साड़ी नहीं पहनी थी। सीन को जिस तरह से दर्शाया गया वह स्पेशल इफेक्ट्स के जरिए किया गया था। रूपा ने 6 मीटर की ही साड़ी पहनी थी, इफेक्ट्स के जरिए 250 मीटर की साड़ी को दर्शाया गया था। आपको बता दें कि ‘सच का सामना’ रिएलिटी शो में रूपा ने एक बहुत ही चौंकाने वाला खुलासा किया था।

संजय की बेटी ने करवाया टॉपलेस फोटोशूट

उस दौरान उन्होंने बताया था कि शादीशुदा होने के बावजूद वह किसी और के साथ रिलेशनशिप में थीं। जी हाँ और उन्होंने यह भी बताया था कि जब वह महाभारत शो कर रही थीं, तब उस समय उनका अफेयर अपने को-स्टार से चल रहा था। आपको बता दें कि साल 1992 में रूपा गांगुली की शादी ध्रुब मुखर्जी से हुई थी। पर यह शादी लंबे समय तक टिक नहीं पाई और 2009 में दोनों अलग हो गए। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम आकाश है। वहीं इसके अलावा सामने आने वाली एक रिपोर्ट के अनुसार, ध्रुब के लिए रूपा ने अपना करियर तक दांव पर लगा दिया था। जी हाँ और एक समय ऐसा था जब उन्हें खर्चा के लिए पति से पैसा तक नहीं मिलता था।

इस वजह से दोनों के बीच काफी झगड़े होते थे। इस सबसे रूपा इतनी परेशान थीं कि उन्होंने तीन बार आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी। वहीं अपने पति ध्रुब से अलग होने के बाद रूपा खुद से 13 साल छोटे सिंगर दिब्येंदु के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहीं। इसके अलावा रूपा गांगुली मॉब लिंचिंग का शिकार हो चुकी है। जी दरअसल उन्होंने अपने एक ट्वीट के जरिए बताया था 22 मई, 2016 को डायमंड हार्बर की घटना हुई थी। करीब 17 से 18 लोग पुलिस को लेकर, उन्हें गाड़ी से उतारकर रास्ते पर पटक-पटक कर मार रहे थे। उन्हें दो ब्रेन हेमरेज झेलने पड़े। उन्होंने लिखा था कि बस मैं मरी नहीं थी।

अजय देवगन से लेकर अली गोनी तक ने जताया विक्रम गोखले की FAKE निधन की खबर पर दुःख

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विक्रम गोखले का निधन!, FAKE खबरों का बेटी ने किया खंडन

आखिर किस बात को लेकर ट्रोल हो रहे है कार्तिक आर्यन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -