रुबीना दिलैक के सपोर्ट में आए रोहित शेट्टी, तुषार कालिया को दिया मुहं तोड़ जवाब
रुबीना दिलैक के सपोर्ट में आए रोहित शेट्टी, तुषार कालिया को दिया मुहं तोड़ जवाब
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 में कनिका मान के चीटिंग करने के बाद प्रतियोगी दो भागों में बंटे हुए दिखाई दे रहे हैं। एक बड़ा ग्रुप जो कनिका का समर्थन कर रहा है। वहीं कुछ ऐसे भी प्रतियोगी हैं जो रुबीना दिलैक को सही समझ रहे हैं। मामला एक टास्क से जुड़ा है जहां रुबीना ने कनिका पर चीटिंग करने का इल्जाम लगाया था। रुबीना ने रोहित शेट्टी के सामने खुलासा करते हुए बताया था कि कनिका ने टास्क से पहले फ़ोन में उस टास्क से जुड़ी जानकारी सर्च की थी। रोहित शेट्टी ये सच सुनकर दंग थे। 

वही इस गंभीर आरोप के बाद डांस कोरियोग्राफर तुषार कालिया एवं अभिनेता मोहित मलिक ने रुबीना के खिलाफ जा कर कनिका का साथ दिया था। तुषार ने तो रुबीना पर वापस आरोप लगाते हुए बोला था कि वो खतरों के खिलाड़ी में बिग बॉस की स्ट्रेटेजी चल रही है। मगर अब रुबीना को होस्ट रोहित शेट्टी का साथ मिल गया है। एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें रोहित सभी के सामने रुबीना का साथ दे रहे हैं।

वीडियो में रोहित शेट्टी स्पष्ट बोलते हैं कि वो यहां रुबीना का समर्थन नहीं कर रहे हैं। मगर इन सबके बावजूद उसने टास्क बीच में नहीं छोड़ा। वो जब जीत रही थी तभी कनिका को लेकर खुलासा हुआ वो भी जब उनसे पूछा गया था। जब रोहित शेट्टी, रुबीना का साथ दे रहे थे तब केवल तुषार को छोड़ कर सभी प्रतियोगी रुबीना का हौसला बड़ा रहे थे। इसके बाद होस्ट ने उनसे फीयर फंदा लेते हुए उन्हें सुरक्षित भी कर दिया। ये प्रोमो देख कई लोग रुबीना का सपोर्ट कर रहे हैं।

मोनालिसा ने लगाई इंटरनेट पर आग, तस्वीरें देख छूटे फैंस के पसीने

मलखान सिंह के निधन से उभर नहीं पा रहे है 'टिल्लू', वीडियो शेयर कर कही ये बात

VIDEO! सबके सामने ये क्या बोल गई राखी सावंत, शरम से लाल हुए बॉयफ्रेंड आदिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -