रोहित शेट्टी ने लिया इस स्टार का एक्शन हीरो के लिए ऑडिशन, सामने आया मजेदार VIDEO
रोहित शेट्टी ने लिया इस स्टार का एक्शन हीरो के लिए ऑडिशन, सामने आया मजेदार VIDEO
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12‘ में प्रतियोगी के खतरनाक स्टंट तो देखने को मिलते ही हैं साथ ही उनके बीच मस्ती मजाक भी खूब चलता है। रोहित शेट्टी भी इन सबमें पीछे नहीं रहते। आगामी वीकेंड में प्रसारित होने वाले एपिसोड का एक प्रोमो जारी किया गया है। जिसमें राजीव अदातिया का मजेदार अंदाज एक बार फिर से आपको हंसने पर विवश कर देगा। ‘खतरों के खिलाड़ी 12‘ में राजीव स्टंट करने में भले ही ठीक-ठाक रहे हों मगर वह लोगों को हंसाने में सफल रहे हैं। आगामी एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा।

सामने आए प्रोमो वीडियो में राजीव अदातिया, रोहित शेट्टी से काम मांगते हैं तथा बोलते हैं कि उन्हें एक्शन हीरो बनना है। यह सुनकर उनके पास खड़े मोहित मलिक हंसने लगते। रोहित शेट्टी पर एक एक्शन सीन फिल्माया जाता है जिसमें एक व्यक्ति राजीव के चेहरे पर मुक्का मारता है तथा राजीव जमीन पर गिर जाते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वही आगे के सीन में राजीव के गले पर पट्टी बंधी होती है तथा वह लंगड़ाते हुए चलते हैं। रोहित बोलते हैं, ‘राजीव वहां से यहां तक चलकर आना है हीरो की तरह।‘ इसी बीच एक ट्रक आता है तथा राजीव को हवा में उड़ा देता है। रोहित शेट्टी अपने असिस्टेंट से बोलते हैं, ‘पिक्चर सुपरिहट है, है ना, चार लैंग्वेज में डब करेंगे।‘ आगे वो हंसने लगते हैं। वीडियो को कलर्स टीवी के ऑफिशियल पेज से साझा किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, ‘राजीव ने दिया एक्शन हीरो के लिए ऑडिशन, क्या होंगे वो इस टास्क में पास? देखिए, खतरों के खिलाड़ी, प्रत्येक शनिवार एवं रविवार रात 9 बजे।‘ 

आखिर क्यों MP की अफसर के आगे अमिताभ बच्चन ने जोड़े हाथ? बोले- 'आप तो सरकार हैं...'

उर्फी के बाद ये एक्ट्रेस आ सकती है 'बिग बॉस 16' में नजर, नाम जानकर झूम उठेंगे आप

थाई हाई स्लिट गाउन में मोनालिसा ने ढाया कहर, देखकर ननद ने कर डाला ये कमेंट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -