अर्जुन बिजलानी के क्लासमेट थे रणबीर कपूर, एक्टर ने सबके सामने खोला स्कूल से जुड़ा ये बड़ा राज
अर्जुन बिजलानी के क्लासमेट थे रणबीर कपूर, एक्टर ने सबके सामने खोला स्कूल से जुड़ा ये बड़ा राज
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर की खबरें इन दिनों हर जगह छाई हुई है। एक ओर उनके पापा बनने की खबर तो दूसरी ओर उनके फिल्म शमशेरा की रिलीज की चर्चा। ऐसे में रणबीर अपनी आगामी फ‍िल्म का प्रमोशन करने स्पेशल शो रव‍िवार विद स्टार फैमिली पहुंचे। शो में उन्होंने बहुत मस्ती की। लेकिन सबसे दिलचस्प बात तब हुई जब रणबीर ने खुलासा किया क‍ि टेलीविज़न अभिनेता एवं होस्ट अर्जुन ब‍िजलानी उनके क्लासमेट हैं।

रणबीर ने अर्जुन की प्रशंसा करते हुए अपनी दोस्ती के रहस्य खोले। उन्होंने कहा- 'लोग जानते नहीं हैं ये मगर हम एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। हम एक ही विद्यालय में थे, एक ही क्लास में और फुटबॉल के एक ही हाउस में। इतना बढ़‍िया काम करते हुए आपको देखकर बहुत खुशी होती है। आप एक पिता हैं एवं इतने बेहतरीन होस्ट। अपने कलीग, दोस्त को इतना अच्छा करते देख दिल खुश हो जाता है।' इसपर अर्जुन ने हँसते हुए जवाब दिया- 'थैंक्स यार।' बस फिर क्या था, दोनों दोस्त गले मिलने को आगे बढ़े तथा रणबीर ने अपने चाइल्डहुड फ्रेंड अर्जुन को गले से लगाकर उठा लिया। उनके इस वीड‍ियो ने प्रशंसकों का दिल छू लिया है। 

एक शख्स ने लिखा- 'ये देखना कितना सुकून दे रहा है।' एक दूसरे शख्स ने लिखा-'ये कितना स्वीट है।' कई व्यक्तियों ने रणबीर की प्रशंसा की है। एक ने लिखा- 'रणबीर सच में बहुत स्वीट हैं।' इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए।

भारती सिंह ने दिखाया अपने बेटे का चेहरा, क्यूटनेस के आगे तैमूर भी फेल

कब लगेगा फैंस के इंतजार पर ब्रेक, जानिए कब शुरू होगा बिग बॉस-16

आखिर कितनी है ऐश्वर्या के दयाबेन बनने में सच्चाई, जानिए...?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -