भारती सिंह ने दिखाया अपने बेटे का चेहरा, क्यूटनेस के आगे तैमूर भी फेल
भारती सिंह ने दिखाया अपने बेटे का चेहरा, क्यूटनेस के आगे तैमूर भी फेल
Share:

कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) ने अब अपने प्रिय बेटे गोला उर्फ लक्ष्य का चेहरा दिखा दिया है। जी दरअसल भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) टीवी के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं और दोनों के प्यार के साथ-साथ उनकी मस्ती को भी फैन्स पसंद करते हैं। आप सभी को बता दें कि इसी साल अप्रैल के महीने में हर्ष और भारती के घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ था और अब उन्होंने अपने बेटे की सूरत के दीदार फैंस को करवा दिए हैं। जी दरअसल बेटे के जन्म के बाद भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने बताया था कि बच्चे का नाम गोला है और दोनों बेटे को लेकर बातें कर रहे थे। हालाँकि दोनों ने उनकी शक्ल नहीं दिखाई।

केवल इतना ही नहीं, भारती और उनके बेटे की फेक फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं और इसके बाद भारती ने बेटे के असली नाम का खुलासा किया, जो कि लक्ष्य है। वहीँ अब उन्होंने अपने बेटे का चेहरा भी फैंस को दिखा दिया है। जी दरअसल भारती और हर्ष ने अपने यूट्यूब चैनल पर बेटे लक्ष्य उर्फ गोला की मुंह दिखाई का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भारती सिंह कहती हैं, 'यार आज आप लोग गोला को देख लोगे। मुझे बहुत मैसेज मिले थे, बहुत ताने भी मिले थे, लेकिन आज आखिरकार आप गोला को देख लेंगे। वैसे तो बर्थडे के व्लॉग पर ही दिखा देना चाहिए था, लेकिन बाहर गए थे तो अच्छे से नहीं हो पाता। हर्ष और भारती का गोला है, ऐसे थोड़ी की चादर हटाया और चेहरा दिखा दिया। मैं तो बहुत एक्साइटेड हूं, वो सो रहा है अभी, तैयार कर देती हूं, क्योंकि आपको पहली बार दिखाना है तो हीरो लगना चाहिए न।'

वहीँ इसके बाद भारती सिंह, बेटे गोला का रूम भी दिखाती है। इस वीडियो में भारती दिखाती हैं कि कहां पर वो बेटे का डायपर चेंज करती हैं, कहां पर लक्ष्य का पालना है और किन खिलौनों के साथ नन्हा गोला खेलता है। वहीँ भारती मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि कई बार मेरा भी दिल करता है कि मैं गोले के कोट (बिस्तर) में सो जाऊं।

फोटोग्राफर से इस तरह अभिनेता बने प्राण, रामलीला में निभाते थे सीता का रोल

मौत का डर या वजह कोई और! आखिर क्यों इस बार ईद पर फैंस से नहीं मिले सलमान?

कब लगेगा फैंस के इंतजार पर ब्रेक, जानिए कब शुरू होगा बिग बॉस-16

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -