रामपुर: 12 साल पहले आज़म खान ने बनाया था मुसलमान, अब 80 लोगों ने सनातन धर्म में की घर वापसी
रामपुर: 12 साल पहले आज़म खान ने बनाया था मुसलमान, अब 80 लोगों ने सनातन धर्म में की घर वापसी
Share:

लखनऊ: त्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रविवार (11 दिसंबर) देर शाम 12 परिवारों के करीब 80 सदस्यों ने इस्लाम धर्म छोड़कर सनातन धर्म में घर वापसी कर ली है। ये सभी रामपुर जिले के निवासी हैं। इनका बघरा ब्लॉक स्थित योग साधना आश्रम के महाराज यशवीर ने गंगाजल से शुद्धिकरण कराकर गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ इन लोगों की सनातन धर्म में वापसी कराई है। बता दें कि, रामपुर को समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता आज़म खान का गढ़ माना जाता है। इसी इलाके से आज़म खान 10 बार विधायक रहे हैं, लेकिन हाल ही में हुए उपचुनाव में इस सीट से भाजपा ने जीत दर्ज की है और देश की आज़ादी के बाद रामपुर की जनता को आकाश सक्सेना के रूप में पहला हिन्दू विधायक मिला है।   

हिंदू धर्म में वापसी करने वाले रामपुर के इन लोगों ने सपा नेता आजम खान पर आरोप लगाया है कि 12 वर्ष पूर्व आजम खान के द्वारा जबरन उनका धर्म परिवर्तन करवाकर उन्हें हिन्दू से मुस्लिम बना दिया गया था। यही नहीं आज़म खान के गुर्गो ने इन लोगों की जमीन जायदाद भी हड़प ली थी।  इमराना से कविता बनी एक महिला ने बताया कि 12 वर्ष पूर्व आजम खान के लोगों को अपने रसूख का इस्तेमाल कर मुस्लिम बना दिया था। हम परेशान थे, उन्होंने काफी सारे लोगों के साथ ऐसा किया है। हरजाना से सविता बनी महिला ने बताया कि पहले वह सविता ही थी, मगर आजम के दबाव में वे मुस्लिम  बन गए थे। अब हम अपने लोगों में आकर काफी खुश हैं। 

इन लोगों की धर्म वापसी कराने वाले यशवीर महाराज ने बताया कि रामपुर के रहने वाले धोबी समाज से कई परिवारों के 80 सदस्यों की घर वापसी कराई गई है। इन सभी लोगों पर सपा सरकार में आजम खान के द्वारा काफी जुल्म किया गया था। यशवीर महाराज ने आगे बताया कि लालच देकर और डरा-धमकाकर इन लोगों को मुस्लिम बनाया गया था। अब तक हम लगभग 530 लोगों की सनातन धर्म में वापसी करवा चुके हैं।

भारत जोड़ो यात्रा में 'जेबकतरों' का आतंक ! 100 लोगों का मोबाइल-सामान चोरी

'सियासी दलों के अंदर भी लोकतंत्र लाए चुनाव आयोग..', लोकसभा में कांग्रेस नेता मनीष तिवारी का बिल

हरियाणा में CM बदलने की मांग, सीएम खट्टर बोले- ऐसे फैसले Twitter पर नहीं होते

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -