भारत जोड़ो यात्रा में 'जेबकतरों' का आतंक ! 100 लोगों का मोबाइल-सामान चोरी
भारत जोड़ो यात्रा में 'जेबकतरों' का आतंक ! 100 लोगों का मोबाइल-सामान चोरी
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए खास ‘अलर्ट’ जारी किया है। यह ‘अलर्ट’ राजस्थान पुलिस के लिए है। दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने वाले लोगों को जेबकतरों द्वारा निशाना बनाए जाने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने राजस्थान पुलिस को अलर्ट किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में राहुल की जोड़ो यात्रा के दौरान कुछ जेब कतरों ने यात्रा में शामिल लोगों को शिकार बनाया था। हालांकि, इनमें से कुछ जेब कतरों को पुलिस ने अरेस्ट भी किया है। 

चूँकि, अब ‘भारत जोड़ो यात्रा’ राजस्थान में है, इसलिए आगे ऐसी घटना न हो, इसलिए मध्य प्रदेश पुलिस ने राजस्थान पुलिस को इस संबंध में सतर्क कर दिया है। इस मामले में, आगर मालवा के SP राकेश कुमार सागर ने कहा है कि, 'हमने 8-10 जेबकतरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से कुछ राजस्थान के कोटा और झालावाड़ के निवासी हैं। वहीं, कुछ मध्य प्रदेश के गुना, राजगढ़, शाजापुर और रायसेन जिले के रहने वाले हैं। मप्र पुलिस ने राजस्थान पुलिस को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान जेबकतरों से सावधान रहने के लिए अलर्ट किया है।' एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, 'हमने जेब कतरों के कब्जे से आगर मालवा में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान पॉकेटमारी किए गए 5-6 मोबाइल फोन और अन्य चीजें बरामद कर ली हैं।'

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस मामले में साइबर पुलिस की भी सहायता ली गई है। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कम से कम 4-5 लोगों ने अपने कीमती सामान के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई है। इस दौरान, सर्वाधिक चोरी तब हुई है, जब इस ‘यात्रा’ के दौरान शिविरों में लंच या डिनर चल रहा था। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने शिकायत की है कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान उनके दो मोबाइल फोन चोरी हो गए। बुरहानपुर से आगर मालवा तक राहुल गांधी के साथ चलने वाले नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया है कि उनका 28,000 रुपए का मोबाइल फोन चोरी हो गया। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की इस यात्रा के दौरान लगभग 100 लोगों का सामान चोरी हुआ है।

हरियाणा में CM बदलने की मांग, सीएम खट्टर बोले- ऐसे फैसले Twitter पर नहीं होते

आज दूसरी बार CM पद की शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल, कैबिनेट में इन चेहरों को मिल सकती है जगह

गुजरात में भाजपा के लिए खुशखबरी जारी, 3 निर्दलीय उम्मीदवार भी देंगे समर्थन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -