रामायण को नई पीढ़ी से मिली अधिक प्रतिक्रिया
रामायण को नई पीढ़ी से मिली अधिक प्रतिक्रिया
Share:

दर्शकों की भारी मांग पर दूरदर्शन में अपने लोकप्रिय धारावाहिक 'रामायण' और 'महाभारत' को टीवी पर फिर से प्रसारित करने का फैसला किया और बीते ही गुरुवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यह जानकारी दी कि 'रामायण' ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसके साथ ही रामानंद सागर की रामायण को ऐसी प्रतिक्रिया मिलने के बाद धारावाहिक में माता सीता का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया बहुत खुश हैं। वहीं दीपिका ने भी अपना शो टीवी पर देखा और उन्होंने कहा कि यह शो अभी भी लोगों को बांधे रखता है।

शो शुरू होने के बाद लोगों से मिली प्रतिक्रिया के बारे में दीपिका कहती हैं, 'मैंने यह शो पिछले 33 साल में कभी नहीं देखा, परन्तु यह हमेशा से मेरे करीब ही रहा है । क्योंकि मैं इस शो से आई मेरी तस्वीरें अक्सर देखा करती थी, इसलिए यह सब मेरे लिए कभी नया नहीं रहा। वहीं  मैं अपने पहनावे से और अपने किरदार से हमेशा जुड़ी रही। मुझे पता था कि नई पीढ़ी जब इस शो को देखेगी तो उसकी प्रतिक्रिया कुछ अलग ही होगी। वहीं दीपिका कहती हैं, 'रामायण पूरी तरह से भावनाओं, रिश्तों, पारिवारिक मूल्यों और उनके प्रति हमारे कर्तव्य को सिखाने का काम करता है, जिससे आज के समय में बहुत ज्यादा जरूरी है। माता सीता ने जब भगवान राम के साथ वनवास जाने का फैसला किया तो वह सिर्फ उनका कर्तव्य नहीं था, बल्कि उन्होंने यह संकल्प लिया था कि वे स्वस्थ होने पर भी उतना ही साथ देंगी, जितना कि बीमारी में।'

आपकी जानकारी के लिए  बता दें कि 80 के दशक में प्रसारित हुए रामानंद सागर के इस शो में अभिनेता अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार निभाया है। ऐसा बतया जा रहा है कि रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण साल 1987 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था। वहीं बीआर चोपड़ा की महाभारत का प्रसारण भी साल 1988 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था। वहीं  रामायण और महाभारत को लोग इतने चाव से देखते थे कि सड़कों पर एक दम सन्नाटा होता था। इन धार्मिक कार्यक्रमों के प्रसारण के वक्त बाहर सड़कों का माहौल एक दम कर्फ्यू की तरह ही होता था। 

टीवी पर छिड़ने जा रही एक और महाभारत, जानिये क्या है मामला

रश्मि देसाई ने इस शख्स से सीखा गिटार बजाना

मृणाल ठाकुर पर आया इस टीवी एक्टर का दिल,

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -