'रामायण' और 'महाभारत' का प्रसारण दूरदर्शन के बाद होगा इन चेनस पर
'रामायण' और 'महाभारत' का प्रसारण दूरदर्शन के बाद होगा इन चेनस पर
Share:

दूरदर्शन पर रामायण के प्रसारण ने कामयाबी की नई दास्तां लिखी। वहीं टीआरपी चार्ट्स में टॉप पर रहते हुए रामायण ने दुनियाभर में सबसे अधिक देखे जाने वाले शो का रिकॉर्ड भी कायम किया। वहीं 16 अप्रैल को प्रसारित हुए एपिसोड को दुनियाभर में 7 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा, जो सबसे लोकप्रिय और चर्चित शो गेम्स ऑफ़ थ्रोन से भी कहीं ज़्यादा है।वहीं  रामायण की इस बेतहाशा कामयाबी के मद्देनज़र अब इस पौराणिक धारावाहिक का प्रसारण निजी चैनल पर भी किया जा रहा है। वहीं रामानंद सागर की रामायण का टेलीकास्ट अब स्टारप्लस पर होने जा रहा है। इसकी जानकारी चैनल ने सोशल मीडिया के ज़रिए दी है। चैनल की ओर से किये गये ट्वीट के अनुसार रामायण का प्रसारण आज 4 मई शाम 7.30 बजे से शुरू हो रहा है|

इसके साथ ही ''अयोध्या के वासी, पुरुषों में सर्वोत्तम, सबके प्रिय मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की कहानी रामायण 4 मई से, सोमवार से रविवार शाम 7.30 बजे स्टारप्लस पर।''  दूसरी ओर, कलर्स टीवी चैनल आज 4 मई से बीआर चोपड़ा की महाभारत दिखाएगा। चैनल ने रविवार को ट्वीट करके समय के बारे में बताया- तैयार हो जाइए एक बार फिर देखने के लिए महाभारत की अनोखी कहानी, कल से हर दिन शाम 7 बजे सिर्फ़ कलर्स पर। आपकी जानकारी के लिए बता दें, 24 मार्च को पहले लॉकडाउन के एलान के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से रामायण और महाभारत धारावाहिकों के पुन: प्रसारण का एलान किया गया था। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की 28 मार्च से रामायण डीडी नेशनल और महाभारत डीडी भारती पर प्रसारित होना शुरू हुई। डीडी नेशनल पर धारावाहिक का प्रसारण दो वक़्त सुबह 9 बजे और रात को 9 बजे तय किया गया। वहीं, महाभारत दोपहर 12 बजे और शाम को 7 बजे प्रसारित की गयी। दोनों शोज़ ने एक बार फिर दर्शकों को बड़ी तादाद में आकर्षित किया। वहीं लोगों ने इस प्रसारण के ज़रिए अपनी पुरानी यादों को ताज़ा किया। वहीं  रामायण ने व्यूअरशिप के नई रिकॉर्ड बनाये और इन शोज़ की बदौलत दूरदर्शन नम्बर वन चैनल बन गया। वहीं टीआरपी चार्ट्स में टॉप 5 शोज़ में निजी चैनलों के शोज़ की जगह दूरदर्शन के रामायण और महाभारत ने ले ली थी। महाभारत का प्रसारण इस वक़्त डीडी मेट्रो पर भी हो रहा है।

 

इस तरह अपनी सेहत का ध्यान रखती है कविता कौशिक

अरविंद त्रिवेदी के निधन की झूठी खबर के बाद, भतीजे ने ट्वीट कर कही यह बात

कपिल शर्मा ने गिन्नी चतरथ से तोड़ दिया था रिश्ता, पत्नी ने बचाया था ऐसे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -