'राम मांसाहारी थे, 14 साल तक जंगल में रहने वाला व्यक्ति शाकाहारी भोजन कहाँ से लाएगा?', NCP नेता के विवादित बयान ने मचाया बवाल
'राम मांसाहारी थे, 14 साल तक जंगल में रहने वाला व्यक्ति शाकाहारी भोजन कहाँ से लाएगा?', NCP नेता के विवादित बयान ने मचाया बवाल
Share:

मुंबई: शरद पवार गुट के NCP नेता जितेंद्र आव्हाड ने प्रभु श्री राम को लेकर विवादित बयान दिया है। जितेंद्र आव्हाड ने विवादित बयान देते हुए कहा कि राम हमारे हैं एवं वह बहुजन हैं। राम शाकाहारी नहीं, मांसाहारी थे। वे शिकार करके खाते थे। अब उनके इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी एवं अजित गुट के नेताओं में नाराजगी है। अजिट गुट की NCP के कार्यकर्ताओं ने मुंबई में आव्हाड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्त में ले लिया।

दरअसल, जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि राम हमारे हैं, बहुजन के हैं। राम शिकार करके खाते थे। आप चाहते हैं कि हम शाकाहारी बन जाएं, मगर हम राम को अपना आदर्श मानते हैं तथा मटन खाते हैं। यह राम का आदर्श है। वह शाकाहारी नहीं बल्कि मांसाहारी थे। 14 वर्षों तक जंगल में रहने वाला व्यक्ति शाकाहारी भोजन की तलाश में कहां जाएगा? ये सही या गलत? मैं हमेशा सही बोलता हूं। इसके अतिरिक्त NCP नेता ने महात्मा गांधी को लेकर भी विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के क़त्ल के पीछे असली वजह जातिवाद थी क्योंकि वह OBC थे तथा ये लोग यह सहन नहीं कर सकते थे कि वह इतने बड़े नेता बन गए।

इस बयान को लेकर NCP नेता की सफाई भी आई है। उन्होंने कहा कि तब राइस नहीं था, तब खाते क्या थे। राजा और राम क्षत्रिय थे तो क्षत्रिय का खाना ही मांसाहारी होता है। इसमें क्या कॉन्ट्रोवर्सी। राम का खाना क्या था, कोई बता दे कि राम मेथी की भाजी खाते थे। बयान पर बिलकुल कायम हूं। भारत को शाकाहारी बनाना चाहते हैं क्या? इस देश के 80 फीसदी लोग आज भी मांसाहारी हैं। वही भगवान राम पर दिए गए विवादित बयान को लेकर भाजपा MLA राम कदम ने कहा कि राजनीति के लिए ये बयानबाजी दुर्भाग्यपूर्ण है।

'जहां-जहां पड़े श्री राम के चरण, उन्हें बनाया जाएगा तीर्थ स्थल', इस राज्य की सरकार ने किया बड़ा ऐलान

रणजीत हनुमान की प्रभात फेरी में युवक की हत्या कर फरार हुए बदमाश, मची हलचल

परिवार संग गुजरात से अयोध्या जा रहे शख्स ने ट्रेन में ही तोड़ा दम, 13 घंटे तक यात्रियों ने शव के साथ किया सफर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -