कास्टिंग काउच पर बोले राजीव खंडेलवाल- 'पुरुषों की सुरक्षा के बारे में क्या?'
कास्टिंग काउच पर बोले राजीव खंडेलवाल- 'पुरुषों की सुरक्षा के बारे में क्या?'
Share:

सिनेमा जगत के जाने-माने मशहूर अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए यह भी कहा कि अभिनेत्रियों की भांति एक्टर्स काे भी इंडिस्ट्री में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। किन्तु, अभिनेत्रियों की सुरक्षा को लेकर बहुत चर्चा होती है। वहीं, स्टार्स द्वारा फेस की जा रही चुनौतियों पर अधिक ध्यान नहीं दिया जाता है। 

अपने एक इंटरव्यू में एक्टर ने कहा, "लोग महिलाओं की सुरक्षा के बारे में बात करते हैं, मगर पुरुषों का क्या? उन्हें भी उनकी ही भांति कई चुनौतियाें का सामना करना पड़ता है। फिर भी महिलाएं अपने खिलाफ हो रहे अत्याचारों के बारे में बात करती हैं, उसकी रिपोर्ट दर्ज कराती हैं। मगर, पुरुष ऐसा नहीं करते हैं।" कास्टिंग काउच के बारे में चर्चा करते हुए राजीव खंडेलवाल ने कहा, "हां ठीक है। वह तो लड़का है, मैनेज कर लेगा। यही मानसिकता है समाज की। उन्हें लगता है कि लड़का है तो हर चीज मैनेज कर लेगा किन्तु, ऐसा नहीं होता है। मैंने भी कास्टिंग काउच का सामना किया है। लोगों को जब हम हमारी कहानी बताते हैं तो वे उसे उस तरीके से महसूस नहीं कर पाते जिस तरीके से वे लड़कियों की कहानी सुनकर करते हैं।" 

आगे राजीव खंडेलवाल ने कहा, "ये बात और है कि लड़के और लड़कियों का कास्टिंग काउच से डील करने का तरीका अलग होता है। मैंने कई लड़कियों से सुना है कि वे कास्टिंग काउच के पश्चात् अंदर से गंदा महसूस करती हैं। मगर, लड़के ऐसा महसूस नहीं करते हैं। जब मेरे साथ ऐसा हुआ था तब मैंने मन ही मन उस व्यक्ति को गाली दी और कहा, 'सॉरी बॉस, मैं इसके आगे झुकने वाला नहीं हूं...बस"।

19 वर्षीय सुम्बुल ने रचाई शादी! तस्वीर देख उड़े फैंस के होश

'जरूर इसके पीछे कोई गहरी साजिश है', आदिपुरुष पर बोले महाभारत शो के युधिष्ठिर

श्वेता तिवारी की इन तस्वीरों को देख छूटे फैंस के पसीने, आप भी दिल थामकर देंखे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -