राजस्थान पुलिस ने रणवीर सिंह को किया ट्वीट, अगली बार दीपिका को लेकर आओगे तो...
राजस्थान पुलिस ने रणवीर सिंह को किया ट्वीट, अगली बार दीपिका को लेकर आओगे तो...
Share:

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने एक ट्वीट के माध्यम से राजस्थान पुलिस को धन्यवाद किया है। ट्वीट में वे पुलिस फोर्स के साथ खड़े नज़र आ रहे हैं, जिससे पता चल रहा है कि वे हाल ही में राजस्थान गए थे। ऐसे में राजस्थान पुलिस का उनको समर्थन करने के लिए धन्यवाद करना तो ठीक था, किन्तु जिस अंदाज में उनके पास इसका जवाब आया वो बेहतरीन था।

निक पर है इस एक्ट्रेस की नज़र, कह गई कुछ ऐसा नाराज़ हो सकती है मिसेस जोनस

 रणवीर सिंह के ट्वीट में वे पुलिस फोर्स के साथ एक प्लेन के आगे खड़े दिखाई दे रहे हैं। जब उन्होंने राजस्थान पुलिस को समर्थन के लिए धन्यवाद का ट्वीट किया, तो राजस्थान पुलिस के ट्विटर हैंडल से ऐसा जवाब आया जिसमें रणवीर की सभी हिट फिल्मों के नाम लिखे हुए थे। इसमें उनकी आने वाली फिल्म गली ब्वॉय का नाम भी शुमार था। राजस्थान पुलिस ने लिखा था कि, रणवीर सिंह आप गली ब्वॉय की तरह आए किन्तु, बहुत कुछ साबित हुए- बाजीराव मस्तानी और अंत में सूपर कॉप सिंबा। आपके साथ होना हमेशा बेहतरीन होता है। अगली दफा जब आप दीपिका पादुकोण के साथ राजस्थान आएंगे, तो यहां के लोग बैंड बाजा बारात से आप दोनों का स्वागत करेंगे।

ELKDTAL Trailer : दूसरे ट्रेलर में कांच के डिब्बे में बंद दिखी सोनम कपूर, क्या होगा हाल

उल्लेखनीय ही कि रणवीर सिंह की आगामी फिल्म गली ब्वॉय में उनके साथ आलिया भट्ट है और ये फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। रणवीर सिंह की बाजीराव मस्तानी वर्ष 2015 में आई थी और जिसने कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए थे। इसके अलावा फिल्म पद्मावत में भी रणवीर सिंह को अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में खूब सराहा गया था।

खबरें और भी:-

पहली बार सारा ने बताया अपने बॉयफ्रेंड का नाम, यूनियन मिनिस्टर का है पोता

एकसाथ इस फिल्म के जरिए धमाल मचाने आएँगे रणबीर और शाहरुख़!

सैफ और अमृता के संबंधों के बारे में सारा अली खान ने किया बड़ा खुलासा!

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -