अमित शाह को पत्र लिखकर CM अशोक गहलोत ने की यह मांग
अमित शाह को पत्र लिखकर CM अशोक गहलोत ने की यह मांग
Share:

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इन दिनों अपने तेवर दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अब हाल ही में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। अपने पात्र में उन्होंने कहा है कि, 'देश के पुलिस थानों में फरियादी की प्राथमिकी का पंजीकरण अनिवार्य किया जाए।' केवल यही नहीं बल्कि गहलोत ने इस बारे में उनकी सरकार द्वारा राज्य में उठाए गए कदमों का हवाला भी दिया है और कहा है कि भले ही इससे दर्ज होने वाले अपराधों की संख्या बढ़ी हो लेकिन आम जनता व परिवादियों को राहत मिली है। इसके अलावा उनका कहना यह भी है कि राज्य की कांग्रेस सरकार के प्रयोग देश के दूसरे राज्यों में भी दोहराए जाने चाहिए।

जी दरअसल अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी किया है। इस वीडियो सन्देश में उन्होंने कहा है कि, ''मैंने इसी बात को लेकर कल ही देश के गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है कि जो प्रयोग हमने राजस्थान में किए, वैसे प्रयोग पूरे देश में लागू करवाएं। वे (शाह) सभी राज्यों को सलाह दें, चाहे वहां किसी भी राजनीतिक दल की सरकार हो कि थानों में एफआईआर दर्ज करना अनिवार्य किया जाए।' वैसे हम आपको यह भी बता दें कि इस वीडियो को कांग्रेस पार्टी के 'स्पीकअप फोर वूमन सेफ्टी' अभियान के तहत जारी किया गया है। इस वीडियो में अशोक गेहलोत ने कहा है कि, 'इससे भले ही थानों में दर्ज होने वाले अपराधों की संख्या बढ़े लेकिन हमें उसकी चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि इससे यह सुनिश्चित होगा कि फरियादी की बात थाने में सुनी गयी।'

वैसे आगे उन्होंने यह भी कहा कि, ''हमने पुलिस थानों में यह अनिवार्य कर दिया है कि उन्हें शिकायत लेकर आने वाले हर फरियादी की एफआईआर दर्ज करनी होगी। हमने महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की जांच के लिए जिला स्तर पर विशेष पुलिस उपाधीक्षक स्तर का पद सृजित किया है। जघन्य अपराधों पर लगाम लगाने के लिए निगरानी प्रणाली बनाई गई है।'' आगे अपने वीडियो में उन्होंने हाथरस घटना का जिक्र किया और कहा, ''हाथरस के मामले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। इसमें पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ उत्तर प्रदेश सीमा पर जिस तरह दुर्व्यवहार किया गया उसकी जरूरत नहीं थी।''

देश में कोरोना से मिली राहत, आंकड़ों में आई गिरावट

BB14 में इन्हे देखकर घायल हुआ सिद्धार्थ का दिल, कहा- 'आपसे प्यार हो जाएगा'

वन प्लस से सामने आई बड़ी खबर, सह-संस्थापक कार्ल पेई कंपनी से होंगे बाहर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -