देश में कोरोना से मिली राहत, आंकड़ों में आई गिरावट
देश में कोरोना से मिली राहत, आंकड़ों में आई गिरावट
Share:

नई दिल्‍ली: कोरोना महामारी ने भारत के प्रत्येक क्षेत्र को बेहद प्रभावित किया हुआ है। वही दूसरी तरफ देश में COVID-19 संक्रमण के केसों में सोमवार को बड़ी कमी दर्ज की गई। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 संक्रमण के 55,342 केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, इस दौरान 706 व्यक्तियों की मौत हुई है। इधर, COVID-19 के एक्टिव केसों में भी निरंतर कमी दर्ज की जा रही है। 

वही देश COVID-19 के कुल केस 71,75,881 पहुंच गए हैं, जिनमें से एक्टिव केस केवल 8,38,729 हैं। देश में जानलेवा COVID-19 वायरस को 62,27,296 व्यक्ति मात दे चुके हैं। हालांकि, अब तक COVID-19 वायरस संक्रमण की चपेट में आकर 1,09,856 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। साथ ही देश में प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों में कमी देखी जा रही है। रविवार को COVID-19 के 74,383 मामले, सोमवार को 66,732 और मंगलवार को 55342 दर्ज किए गए। वहीं मृतकों की संख्या में भी कमी आ रही है। इसके अतिरिक्त देश में संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर 86.17 प्रतिशत हो गई है।

पिछले पांच अक्टूबर को देश में 61,267 मरीज मिले थे, जबकि उससे पहले 25 अगस्त को 60,975 नए मरीज सामने आए थे। इसके अलावा संक्रमण से मरने वालों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई है। राहत की बात ये भी है कि रविवार को देशभर में 71,559 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है, तथा जरुरी है कि हम अपनी सतर्कता बनाए रखे।

चीन की मदद से वापस लाएंगे 370, फारूक अब्दुल्ला के बयान को भाजपा ने बताया- 'देशद्रोह'

आज बालासाहेब विखे पाटिल की आत्मकथा का विमोचन करेंगे पीएम मोदी

साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी जमा चुकी है अपना सिक्का

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -