पेपर लीक का अड्डा बना राजस्थान ! अब REET-मेंस का पेपर हुआ लीक, 10 लाख युवाओं पर संकट
पेपर लीक का अड्डा बना राजस्थान ! अब REET-मेंस का पेपर हुआ लीक, 10 लाख युवाओं पर संकट
Share:

जयपुर: राजस्थान में इन दिनों पेपर लीक होना सामान्य घटना बन गई है। अब सूबे में REET-मेंस (शिक्षक भर्ती परीक्षा) का पेपर लीक हो गया है। राजस्थान में आज यानी शनिवार (25 फरवरी) से आरंभ हुई 48,000 पदों के लिए REET-मेंस परीक्षा का पेपर सॉल्व करते हुए जोधपुर में एक गैंग को पकड़ा गया है। बता दें कि, इससे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग का पेपर लीक हुआ था। बता दें कि इससे 6 दिन पहले हुए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की परीक्षा के पेपर लीक हो गए थे। इसके बाद इस परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था और इसकी जाँच SOG को सौंपी गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, जोधपुर से पकड़ाया गिरोह बनाड़ क्षेत्र के एक मैरिज गार्डन में पेपर सॉल्व कर रहा था। इसके लिए 3 रूम बुक किए गए थे। पकड़े गए सभी लोग इस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी हैं, जिनमे 19 लड़के और 10 लड़कियाँ शामिल हैं। पुलिस ने करीब 3 दर्जन अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके बाद उन सभी लोगों को परीक्षा केंद्र लाया गया। कुछ अभ्यर्थियों को पुलिस सुरक्षा में परीक्षा केंद्र पर लाए जाने के समय बवाल हो गया। परीक्षा केंद्र के अभ्यर्थियों का कहना है कि केंद्र पर प्रवेश के लिए 1 घंटे पहले तक एंट्री तय की गई थी, मगर निर्धारित वक़्त के बाद अभ्यर्थियों को ले जाया गया। इसके कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। 

इस परीक्षा में करीब 10 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। परीक्षार्थियों के लिए ड्रेेस कोड भी तय की गई है। जोधपुर के घटनाक्रम पर कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने कहा है कि अभी पेपर लीक जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

राजस्थान में कई बार हुआ पेपर लीक:-

-11 मार्च 2018 को कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ था, जिसके बाद 17 मार्च को परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

- 29 दिसंबर 2019 को लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा 2018 का आयोजन किया गया, लेकिन पेपर लीक होने के कारण बाद में परीक्षा रद्द कर दी गई। 

- 6 दिसंबर 2020 को JEN सिविल डिग्रीधारी भर्ती परीक्षा 2018 का आयोजन हुआ, लेकिन पेपर लीक होने कारण इसे भी रद्द कर दिया गया।

- बिजली विभाग टेक्निकल हेल्पर भर्ती परीक्षा 2022 ऑनलाइन आयोजित की गई थी, मगर परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद 6 केंद्रों पर यह परीक्षा निरस्त कर दी गई थी।

- 14 मई 2022 को राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन किया गया था, जिसका दूसरी पाली का पेपर लीक हो गया था। 

- राजस्थान हाईकोर्ट LDC भर्ती परीक्षा 2022 का पेपर भी लीक हो गया था, जिसके कारण इसे भी रद्द किया गया था।

- दिसंबर 2022 में राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के तहत ली जाने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा को भी पेपर लीक के कारण रद्द करना पड़ा था। 

- इसी साल 19 फ़रवरी को हुई CHO की परीक्षा का भी पेपर लीक हो गया था। 

नितीश-तेजस्वी की रैली के लिए पूर्णिया यूनिवर्सिटी ने रद्द की परीक्षा ! लोग बोले- इन्हे शिक्षा से क्या मतलब

'कांग्रेस की जीत ही देश की जीत..', रायपुर में बोलीं सोनिया गांधी, भाजपा-RSS पर साधा निशाना

छत्तीसगढ़: नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में DRG के 3 जवान शहीद

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -