11 दिसंबर को होगी राहुल गांधी की ताजपोशी
11 दिसंबर को होगी राहुल गांधी की ताजपोशी
Share:

नईदिल्ली । कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को 11 दिसंबर को पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाएगा। इस मामले में आज हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में निर्णय लिया गया। बैठक में अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन करवाने को लेकर प्रस्ताव पेश किया गया। जिसे पारित कर दिया गया। बैठक का आयोजन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर किया गया। इस बैठक में कांग्रेस महासचिव अंबिका सोनी ने कहा कि, पार्टी गुजरात में जिस तरह से प्रचार - प्रसार कर रही है उसका श्रेय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जाता है।

कांग्रेस नोटबंदी और जीएसटी के मसले पर बेहतर कार्य कर रही है। चुनावी प्रचार के दौरान इन मसलों पर सत्ता पक्ष की कांग्रेस जमकर आलोचना कर रही है। दूसरी ओर पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आगे बढ़कर पार्टी को शानदार नेतृत्व दिया है। लोकसभा में पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि, कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में राहुल गांधी को पार्टी का नेतृत्व देने को लेकर प्रस्ताव आया, जिस पर सर्वसम्मति बन गई।

हालांकि कांग्रेस के नेताओं ने विधिवत निर्वाचन के माध्यम से राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर चर्चा की है। इस चुनावी प्रक्रिया को लेकर, सांसद दीपेंदर हुड्डा ने कहा है कि, निर्वाचन प्रक्रिया में प्रदेशों के प्रभारी शामिल होंगे। विभिन्न राज्यों के कांग्रेस सदस्यों का चयन करने के लिए, पोलिंग की जा चुकी है।

राहुल गांधी के नाम को लगभग सभी राज्यों से सर्वसम्मति से पारित किया गया है। कांग्रेस में जिस निर्वाचन की बात की जा रही है ,उसके तहत प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि, पार्टी अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए प्रत्याशी के तौर पर केवल राहुल गांधी ही चुनाव में होंगे। ऐसे में राहुल गांधी का अध्यक्ष पद पर काबिज होना तय है।

कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, भड़के हार्दिक समर्थक

जल्द होगी राहुल की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी

पाटीदार का हाथ कांग्रेस के साथ, लड़ेंगे 10 सीटों पर चुनाव

बैद्यनाथ समूह के संस्थापक का निधन

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -