जल्द होगी राहुल की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी
जल्द होगी राहुल की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी
Share:

नईदिल्ली। कांग्रेस में नए अध्यक्ष की ताजपोशी को लेकर कवायदें की जा रही हैं। पहले माना जा रहा था कि गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद अध्यक्ष पद पर नेता की नई पदस्थापना हो सकती है लेकिन अब यह बात सामने आई है कि जल्द ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे। सोमवार को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक का आयोजन होगा जिसमें नए अध्यक्ष का चुनाव होना है। प्रातः 10 बजे कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आयोजित होगी।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली बैठक में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि लगभग 1 दिसंबर तक कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी के अकेले प्रत्याशी रहने की संभावना है। ऐसे में अध्यक्ष पद के निर्वाचन को राहुल निर्विरोध जीत लेंगे।

गौरतलब है कि कांग्रेस में काफी समय से अध्यक्ष पद पर बदलाव की चर्चा की जा रही थी। इसी दौरान कुछ नेता राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के पक्ष में थे तो कुछ का मत था कि राहुल को नेतृत्व नहीं दिया जाना चाहिए लेकिन गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी के प्रचार - प्रसार के अंदाज़ और गुजरात में अपेक्षाकृत अन्य दलों से मजबूत नज़र आती कांग्रेस को देखने के बाद विरोधी भी राहुल गांधी को लेकर कुछ कहने से बच रहे हैं। गुजरात विधानसभा के प्रचार - प्रसार के दौरान ही राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, भड़के हार्दिक समर्थक

पाटीदार का हाथ कांग्रेस के साथ, लड़ेंगे 10 सीटों पर चुनाव

बैद्यनाथ समूह के संस्थापक का निधन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -