किसान आंदोलन: राहुल का केंद्र पर हमला, कहा - मित्रों’ की आय हुई चौगुनी और किसान की होगी आधी
किसान आंदोलन: राहुल का केंद्र पर हमला, कहा - मित्रों’ की आय हुई चौगुनी और किसान की होगी आधी
Share:

नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोल रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला किया है।

केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि 'कहा-किसानों की आय दोगुनी होगी, किया-मित्रों’ की आय हुई चौगुनी और किसान की होगी आधी।'  इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह झूठ की, लूट की, सूट-बूट की सरकार है। कांग्रेस नेता ने हाल के किसान आंदोलन से संबंधित एक वीडियो भी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। बता दें कि, पिछले मानसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीन कृषि क्षेत्र के कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को सातवें दिन दिल्ली के बाहरी इलाकों के अलावा संत निरंकारी समागम मैदान पर बदस्तूर जारी है।

मंगलवार रात केंद्र सरकार ने प्रदर्शनकारी किसानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उनकी मांगों को देखने के लिए एक समिति का गठन करने की पेशकश की, जिसे किसानों ने नामंजूर कर दिया। हालांकि दोनों पक्ष गुरुवार को फिर से बैठक को लेकर राजी हैं। 27 नवंबर को हजारों किसान दिल्ली पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

2025 तक न्यूजीलैंड में कार्बन तटस्थ बन जाएंगे सार्वजनिक क्षेत्र

'जन गण मन' में बदलाव की मांग, सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है केरल की राजनीति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -