राहुल गांधी पर बरसे जेपी नड्डा, पुराना वीडियो साझा कर बोले- ये क्या जादू हो रहा है राहुल?
राहुल गांधी पर बरसे जेपी नड्डा, पुराना वीडियो साझा कर बोले- ये क्या जादू हो रहा है राहुल?
Share:

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर अन्नदाताओं के मसले को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ये क्या जादू हो रहा है राहुल? पहले आप जिस चीज की समर्थन में रहे थे, अब उसका ही विरोध कर रहे हैं। देश हित, किसान हित से आपका कोई सबंध नहीं है। आपको केवल राजनीति करनी है, किन्तु आपका दुर्भाग्य है कि अब आपका षड्यंत्र नहीं चलेगा। देश के नागरिक तथा अन्नदाता आपका दोहरा रूप जान चुके हैं। 

जेपी नड्डा ने इसके साथ-साथ एक पुराना वीडियो भी साझा किया है। जिसमें राहुल गांधी लोकसभा के भीतर फूड पार्क को लेकर अपना बयान दे रहे हैं। वीडियो में राहुल गांधी बोलते हैं, ''कुछ वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश में मेरा दौरा था। एक किसान ने मुझसे प्रश्न पूछा हम आलू बेचते हैं दो रुपये किलो किन्तु जब हमारे बच्चे चिप्स खरीदते हैं तो वो दस रुपये का पैकेट आता है। उसमें एक आलू होता है। किसान ने कहा ये बताइए ये क्या जादू हो रहा है।''

राहुल गांधी ने कहा, मैंने किसानों से कहा, आपको क्या लगता है। इसकी वजह क्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि इसकी वजह यह हो सकती है कि फैक्ट्रियां जो बनती हैं वो हमसे दूर होती है। यदि हम अपना माल डायरेक्ट फैक्ट्री में बेच पाते तो बिचौलियों को लाभ नहीं होगा तथा पूरा पैसा हमें प्राप्त होगा। यही सोच फूड पार्क के पीछे थी। वही राहुल गांधी ने कुछ देर पूर्व ही आंदोलन कर रहे किसानों की हिम्मत बढ़ाते हुए, द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी की एक कविता को नए रूप में समर्पित किया था। 

मणिपुर में दिखा शाह का जलवा, कहा- नॉर्थईस्ट में पहले बाढ़ आती थी लेकिन अब विकास की बाढ़ आएगी

राहुल गांधी ने बढ़ाया किसानों का हौसला, कहा- वॉटर गन की बौछार हो, गीदड़ भभकी हजार हो-तुम।।।

पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के बड़े भाई अशोक सिंह का निधन, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -