पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के बड़े भाई अशोक सिंह का निधन, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के बड़े भाई अशोक सिंह का निधन, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
Share:

रायपुर: पूर्व सीएम एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह के बड़े भाई अशोक सिंह का आकस्मिक देहांत हो गया है। इसकी खबर स्वयं रमन सिंह ने ट्वीट कर दी है। अशोक सिंह 67 वर्ष के थे जो बैंक के रिटायर्ड अफसर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अभी कुछ दिन पूर्व ही स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने के पश्चात् उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जिसके पश्चात् दिल्ली के हॉस्पिटल में उनका उपचार के दौरान देहांत हो गया।

रमन सिंह ने ट्वीट में लिखा, "अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि आज मेरे बड़े भाई श्री अशोक सिंह जी का दिल्ली में उपचार के दौरान आकस्मिक देहांत हो गया। 'आज हमने अपने अभिभावक को खोया है। भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति।"

आगे उन्होंने लिखा, सहजता और सहृदयता के साथ उन्होंने पारिवारिक और सामाजिक जीवन जिया। इसके साथी ही उनके घर में अभी दुःख का माहौल छाया हुआ है, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे...

आज है अमित शाह के पूर्वोत्तर दौरे का दूसरा दिन, प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में किए दर्शन

मणिपुर के निर्दलीय विधायक ने बीरेन सिंह सरकार को दिया समर्थन

आज से मैदान में उतरेंगे उत्तर प्रदेश के अधिकारी, किसानों से करेंगे चर्चा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -