आज सागर में राहुल गांधी, जनता को कुछ इस अंदाज में किया आमंत्रित
आज सागर में राहुल गांधी, जनता को कुछ इस अंदाज में किया आमंत्रित
Share:

सागर : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को भी मध्यप्रदेश दौरे पर हैं। वे आज सागर लोकसभा क्षेत्र में आने वाले बीना में पार्टी प्रत्याशी प्रभु सिंह ठाकुर के समर्थन में आम सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले बुधवार को राहुल ने मध्यप्रदेश के भिंड, मुरैना और ग्वालियर में रैलियां की थीं। बीना में राहुल की रैली में आने के लिए कांग्रेस नेताओं ने लोगों को पीले चावल देकर न्योता दिया है। रैली में राहुल के साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहेंगे। 

फराह खान का मोदी पर प्रहार, उन्हें एक 'आम' के अलावा कुछ नहीं पता...

ऐसा है पूरा कार्यक्रम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सागर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रभु सिंह ठाकुर का मुकाबला भाजपा के राजबहादुर सिंह से होगा। इस सीट पर पिछले 6 चुनावों यानी 30 साल से भाजपा का कब्जा है। कांग्रेस को आखिरी बार इस सीट पर 1991 में जीत मिली थी। राजबहादुर वर्तमान मे सागर नगर निगम के अध्यक्ष हैं और पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह के भांजे दामाद हैं। उन्हें वर्तमान सांसद लक्ष्मीनारायण यादव की जगह टिकट दिया गया है। 

दिग्वजिय सिंह की पूजा-पाठ पर प्रशासन की नजर, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

मंत्री भी रह चुके है 

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के प्रभु सिंह ठाकुर बीना विधानसभा के ग्राम धनोरा निवासी हैं। ठाकुर का राजनैतिक सफर जनपद अध्यक्ष बीना से शुरू हुआ था। 1990 में उन्होंने सुधाकर बापट के सामने बीना से विधानसभा चुनाव लड़ा, जिसमें हार मिली। कांग्रेस ने 1993 में उन्हें फिर से मौका दिया, जिसमें वे सुधाकर बापट को हराकर विधायक बने। वे दिग्विजय सरकार में पंचायत ग्रामीण विकास राज्यमंत्री भी थे।

इस मॉडल को पहचानना हुआ मुश्किल, चेहरा छोड़ नजर आया सब कुछ

कांग्रेस दे रही पीएम मोदी को गालियां, लेकिन 56 गालियां 56 भोग के सामान - नितिन गडकरी

महेश बाबू की महर्षि पर कुछ ऐसा रहा दर्शकों का रिएक्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -