आदित्य नारायण ने नोरा फ़तेहि को किया प्रपोज, एक्ट्रेस बोली- 'पहले बिगड़ा करियर...'
आदित्य नारायण ने नोरा फ़तेहि को किया प्रपोज, एक्ट्रेस बोली- 'पहले बिगड़ा करियर...'
Share:

बॉलीवुड में अपने डांस से सभी को दीवाना बना देने वाली नोरा फतेही अपने नए गाने के लिए चर्चाओं में हैं। वैसे वह अपने फनी अंदाज के लिए भी मशहूर हैं। उनके कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब इसी क्रम में नोरा का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो आप देख सकते हैं। इस वीडियो में आदित्य नारायण उन्हें राघव जुयाल के सामने शादी के लिए प्रपोज कर रहे हैं।

इस समय नोरा फतेही की यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें एक शो में नोरा अपने गाने को प्रमोट करने के लिए पहुंची हैं। इस दौरान उस टीवी शो में नोरा से राघव जुयाल एक सवाल पूछते हैं और कहते हैं, 'अगर आपको किसी रियलटी शो पर कोई शादी के लिए प्रपोज करे तो आप क्या करेंगी?' इस पर नोरा कहती हैं, 'हां मैं कर लूंगी शादी।' वहीँ नोरा का जवाब सुनकर वहां मौजूद आदित्य नारायण भी मस्ती करने लगे। देखते ही देखते उन्होंने नोरा को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। उसके बाद नोरा के होश उड़ गए लेकिन उन्होंने बेबाक जवाब दिया।

उन्होंने कहा, 'अगर बनाना है तो अपना बिगड़ा हुआ करियर बनाओ, अगर बनाना है तो इंडस्ट्री में अपनी इज्जत बनाओ।' जैसे ही नोरा ने यह कहा वैसे ही आदित्य नारायण की बोलती बंद हो गई और वो मायूस हो गए। इसी बीच राघव ने कहा, 'और अगर बनाना है तो उसे छील कर खा लो।' राघव की इस बात को सुनने के बाद सभी लोग हंस पड़ते हैं। वैसे नोरा फतेही को आप अब तक साकी-साकी, दिलबर-दिलबर, कमरिया, हाय गर्मी जैसे कई दमदार हिट सॉन्ग्स में देख चुके हैं। इन गानों के जरिये ही उन्होंने अपने लिए एक अलग मुकाम बनाया है। आज नोरा डांसिंग क्वीन के नाम से मशहूर हैं।

टीवी शो के साथ कई भोजपुरी गानें भी गए चुके है मनोज तिवारी

मुखिया पद की उम्मीदवारी को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने सौतेली माँ को मार दी गोली

PM मोदी की 'मन की बात' पर दीपिका पादुकोण ने दी यह प्रतिक्रिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -