राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के रिश्ते पर लगी मुहर, AAP सांसद ने दी बधाई
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के रिश्ते पर लगी मुहर, AAP सांसद ने दी बधाई
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर ख़बरों में हैं। परिणीति का नाम आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा संग जोड़ा जा रहा है। खबरें हैं कि दोनों एक दूसरे संग रिलेशनशिप में हैं। परिणीति एवं राघव चड्ढा की डेटिंग की चर्चाओं के बीच अब आम आदमी पार्टी सांसद संजीव अरोड़ा ने अपने ट्वीट से दोनों के रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है। 

परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा संग रिलेशनशिप की खबरों पर अभी तक चुप्पी साधी हुई है। प्रशंसक उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे थे। मगर इसी बीच आम आदमी पार्टी सांसद संजीव अरोड़ा ने दोनों को बधाई देकर परिणीति एवं राघव चड्ढा के रिलेशनशिप में होने की खबरों को कंफर्म कर दिया है। संजीव अरोड़ा ने अपने ट्वीट में परिणीति एवं राघव चड्ढा की तस्वीर साझा की है। दोनों की तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- मैं राघव चड्ढा एवं परिणीति चोपड़ा को हार्दिक बधाई देता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि दोनों का साथ प्यार, आनंद और कंपेनियनशिप से भरा रहे। मेरी शुभकामनाएं!

दरअसल, परिणीति चोपड़ा को राघव चड्ढा के साथ हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया था। दोनों साथ में लंच एवं डिनर डेट्स एन्जॉय करते नजर आए थे। तभी से दोनों के रिलेशनशिप में होने की खूबरें टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। हालांकि, परिणीति और राघव चड्ढा ने इन खबरों पर अभी तक कुछ ऑफिशियली नहीं कहा है। कुछ दिन पहले राघव चड्ढा से जब परिणीति के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने बोला था कि आप मुझसे राजनीति के सवाल करिए, परिणीति के बारे में सवाल ना करिए। राघव चड्ढा एवं परिणीति की बात करें तो दोनों ने ही ब्रिटेन में पढ़ाई की है। हालांकि, परिणीति चोपड़ा ने फिल्मों में अपना करियर बनाया। 

'देवेंद्र फडणवीस के घर के सामने बम रखा है..', आधी रात को डिप्टी सीएम के घर पहुंची पुलिस

MP सरकार का बड़ा ऐलान, अब विवाहित बेटी को भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति

नितीश कुमार को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल होंगे OBC नेता प्रमोद चंद्रवंशी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -