मनीष कश्यप ने थामा BJP का दामन, बोले- 'मेरी मां मोदी की फैन'
मनीष कश्यप ने थामा BJP का दामन, बोले- 'मेरी मां मोदी की फैन'
Share:

पटना: बिहार के मशहूर यूट्यूब स्टार मनीष कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। मनीष कश्यप को भारतीय जनता पार्टी सांसद एवं भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी पार्टी मुख्यालय लेकर पहुंचे थे। उनके साथ मनीष कश्यप की मां भी थीं। मनीष कश्यप बिहार ही नहीं बल्कि बिहार के बाहर भी एक सोशल मीडिया का एक लोकप्रिय चेहरा हैं। उन्होंने इससे पहले बिहार की पश्चिमी चंपारण लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र भरा था। किन्तु खबर है कि वो अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। 

मनीष कश्यप पूरे बिहार में भाजपा और भाजपा के सहयोगी दलों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने बेतिया में चुनाव प्रचार आरम्भ भी कर दिया है। भाजपा ज्वाइन करने के पश्चात् मनीष कश्यप ने कहा है कि मेरी मां मोदी जी की फैन हैं। मैं जब जेल में था तब मनोज तिवारी जी ने मेरी मां को बहुत संबल दिया था। मनीष कश्यप ने कहा कि मेरी मां ने कहा है कि तुमको मोदी जी के साथ खड़ा होना है। फिर ये मेरे लिए आखिरी बात हो गई। अब मैं पार्टी के लिए पूरी तरह काम करूंगा।

वहीं मनीष कश्यप के भाजपा ज्वाइन करने पर सांसद मनोज तिवारी ने बोला कि इनकी योग्यता के मुताबिक भाजपा हमेशा इनको सम्मान देगी। इनके साथ उनकी माता जी भी मंच पर ज्वॉइन करने आई हैं, ये सुखद है। मनोज तिवारी ने कहा कि मनीष कश्यप ने जनता का मुद्दा उठाया है तथा हमेशा मोदी जी के पक्ष में बातें कही हैं। किन्तु इस देश के कुछ राजनीतिक दलों ने इनकी आवाज दबाने के लिए जेल में बंद कर दिया।

CM योगी से मिले UPSC टॉपर आदित्य श्रीवास्तव, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, शिकायत पर चुनाव आयोग ने कांग्रेस-भाजपा से माँगा जवाब

पटना जंक्शन के पास होटल में लगी भयंकर आग, खतरे में कई लोगों की जान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -