पहली बार राजपथ पर गरजेगा राफेल, गणतंत्र दिवस परेड में दिखाएगा करतब
पहली बार राजपथ पर गरजेगा राफेल, गणतंत्र दिवस परेड में दिखाएगा करतब
Share:

नई दिल्ली: इंडियन एयरफ़ोर्स का ब्रह्मास्त्र राफेल फाइटर गेट गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर पहली बार गर्जन कर अपनी ताकत और क्षमता का प्रदर्शन करेगा। एयरफोर्स फ्रांस से खरीदे गए पांचवीं पीढ़ी के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल को पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में उतार रही है और यह इस साल की परेड का मुख्य आकर्षण रहेगा। गणतंत्र दिवस पर दो राफेल राजपथ पर अपनी ताकत दिखाएंगे।

एयरफोर्स के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि इस बार 42 लड़ाकू विमान, हेलिकॉप्टर और परिवहन विमान परेड के दिन फ्लाई पास्ट में शामिल होंगे। इनमें मुख्य आकर्षण राफेल जेट होगा, जो वर्टिकल चार्ली मुद्रा में परेड और फ्लाईपास्ट का समापन करेगा। यह पहला अवसर है, जब राफेल राजपथ पर वर्टिकल चार्ली मुद्रा में अपने जौहर दिखाते हुए सलामी देगा। इसके साथ ही राफेल विमान एकलव्य फार्मेशन में भी जगुआर तथा मिग-29 फाइटर जेट्स के साथ अपने करतब दिखाएगा।

एयरफोर्स के मार्चिंग दस्ते में 100 वायुयौद्धा रहेंगे जिनमें से चार अधिकारी हैं। इस दस्ते की अगुवाई फ्लाइट लेफ्टिनेंट तनिक शर्मा करेंगे। एयरफोर्स की झांकी में इस बार फाइटर जेट तेजस, सुखोई के साथ-साथ रोहिणी राडार का प्रदर्शन किया जाएगा। एयरफोर्स की पहली महिला लड़ाकू पायलट भावना कंठ भी राजपथ पर दिखाई देगी। झांकी पर आकाश और रूद्रम मिसाइल के साथ टैंक रोधी मिसाइल का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, जानिए आज क्या हो गए भाव

टाटा मोटर्स ने वाणिज्यिक वाहनों के वित्तपोषण के लिए उधारदाताओं के साथ स्थापित किया संबंध

हीरो मोटर्स ने ब्रिटेन के हेलैंड इंग में हिस्सेदारी की हासिल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -