राजस्थान में पंजाब के AAP नेता ​​दीप कांबोज पर दर्ज हुआ बलात्कार और धमकी देने का केस
राजस्थान में पंजाब के AAP नेता ​​दीप कांबोज पर दर्ज हुआ बलात्कार और धमकी देने का केस
Share:

जयपुर: राजस्थान पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) की पंजाब इकाई के नेता कुलदीप कुमार उर्फ ​​दीप कांबोज और उनके 3 रिश्तेदारों के खिलाफ रेप का केस दर्ज हुआ है। AAP नेता के अलावा विजय कांबोज, अमन कांबोज और स्माइल कांबोज के खिलाफ श्री गंगानगर जिले की एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज किया गया है। बता दें कि, दीप कंबोज ने अबोहर सीट से 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ा था, मगर उन्हें कांग्रेस के संदीप जाखड़ के हाथों शिकस्त झेलना पड़ी थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित महिला ने पंजाब में फाजिल्का पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है, वहीं कुलदीप कुमार ने फाजिल्का की SSP अवनीत कौर सिद्धू के पास एक जवाबी शिकायत दर्ज कराई है। AAP नेता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि महिला  एक हनीट्रैप मास्टरमाइंड थी, जिसने कई लोगों से पैसे ठगे हैं। फाजिल्का पुलिस ने कहा कि वे दोनों पक्षों द्वारा दर्ज की गई शिकायतों की छानबीन कर रहे हैं। अपनी शिकायत में महिला ने बताया है कि वह 14 दिसंबर को AAP नेता कुलदीप कुमार उर्फ़ दीप कंबोज के संपर्क में आई थी, जब कथित तौर पर उसके परिवार के खिलाफ एक गलत FIR दर्ज की गई थी।

महिला ने बताया कि इस दौरान दीप उसे एक होटल में ले गया और उसके साथ रेप किया और उसे धमकी भी दी। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि AAP नेता दीप और उसके रिश्तेदारों ने उसे सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट करने के लिए विवश किया। अपनी शिकायत में महिला ने बताया है कि 16 मई को उसे पता चला कि वह गर्भवती थी और इसलिए वह दीप और उसके रिश्तेदारों से मिली, मगर उन्होंने उसे दवाओं के साथ कोल्ड ड्रिंक पिला दी, जिससे उसकी मर्जी के बगैर उसका गर्भपात हो गया।

'सामान पहुंचा दिया गया है, बठिंडा में होंगे 10 बम ब्लास्ट..', चिट्ठी मिलते ही पंजाब पुलिस में मचा हड़कंप, बीते दिनों अमृतसर में हुए थे धमाके

G7 Meeting: पीएम मोदी को खोजते हुए मिलने पहुंचे अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, सामने आया Video

'2 घंटे में पूरी कर दिए जाएंगे लोगों से किए गए 5 वादे..', कर्नाटक में राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -