आखिर कौन होगा पंजाब का नया मुख्यमंत्री, रेस में ये नाम हैं शामिल
आखिर कौन होगा पंजाब का नया मुख्यमंत्री, रेस में ये नाम हैं शामिल
Share:

चंडीगढ़: पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही खड़ा हुआ है कि अब आखिर कौन होगा पंजाब का मुख्यमंत्री? आप सभी को बता दें कि अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद नए मुख्यमंत्री के नामों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो चुका है। ऐसे में अब तक पंजाब के अगले मुख्यमंत्री के लिए दावेदार में नवजोत सिंह, सुनील जाखड़, पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी या फिर राज्य के मंत्री विजय इंदर सिंगला का नाम शामिल है हालाँकि अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।

जी दरअसल फाइनल फैसला सोनिया गांधी को ही करना है, क्योंकि विधायक दल ने नया नेता चुनने के लिए सोनिया गांधी को ही अधिकृत किया है। ऐसा माना जा रहा है कि कुर्सी के अगले दावेदार के नाम पर आज यानी रविवार की सुबह तक मुहर लग जाएगी। आपको हम यह भी बता दें कि नाम तय होने तक ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के ऑबजर्वर चंडीगढ़ में ही मौजूद रहेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर नई दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक भी हुई है।

आप सभी को बता दें कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ लंबे समय तक चली तनातनी के बाद अमरिंदर सिंह ने बीते शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और दो टूक कहा कि बार-बार विधायकों की बैठक बुलाए जाने से उन्होंने अपमानित महसूस किया, जिसके बाद पद छोड़ने का फैसला किया। वहीँ मुख्यमंत्री के बाद हुई विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अधिकृत किया गया कि वह विधायक दल के नये नेता का चयन करें।

कहा जा रहा है यह नया नेता ही पंजाब का अगला मुख्यमंत्री होगा। कुछ सूत्रों का कहना है कि नये विधायक दल के नेता के तौर पर नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़, पूर्व मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा के नाम चर्चा में हैं। वहीँ उनके अनुसार इन नामों के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री अम्बिका सोनी, ब्रह्म मोहिंद्रा, विजय इंदर सिंगला, पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कुलजीत सिंह नागरा आदि के नामों की भी चर्चा है।

इस शुभ मुहूर्त में करें बप्पा का विसर्जन, यहाँ जानिए पूरी विधि

दिव्या अग्रवाल बनी बिग बॉस OTT की विनर, इस कंटेस्टेंट ने 25 लाख रुपए लेकर छोड़ा घर

यहाँ जानिए क्या है आज का पंचांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -