यहाँ जानिए क्या है आज का पंचांग
यहाँ जानिए क्या है आज का पंचांग
Share:

आजकल लोग पंचांग देखते हैं और अपने दिन की शुरुआत करते हैं. ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 19 सितम्बर का पंचांग.

19 सितंबर का पंचांग-  भाद्रपद शुक्ल, चतुर्दशी, रविवार, विक्रम संवत् 2078। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 04, सफ़र 11, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 सितंबर 2021 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, शरद् ऋतु।

राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। चतुर्दशी तिथि अगले दिन तड़के 05 बजकर 29 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ, धृतिमान योग सायं 04 बजकर 43 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ।

गर करण सायं 05 बजकर 45 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन-रात कुंभ राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 19 सितंबर 2021 : सुबह 06 बजकर 08 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 19 सितंबर 2021 : शाम 06 बजकर 22 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 19 सितंबर 2021 : अभ‍िजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 50 म‍िनट से 05 बजकर 21 म‍िनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 17 मिनट से 03 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 09 मिनट से 06 बजकर 33 मिनट तक। अमृत काल रात 08 बजकर 14 मिनट से 09 बजकर 51 म‍िनट तक रहेगा। रव‍ि योग सुबह 06 बजकर 08 म‍िनट से 20 स‍ितंबर सुबह 03 बजकर 28 म‍िनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 19 सितंबर 2021 : राहुकाल शाम 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 03 बजकर 30 म‍िनट से 04 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम 04 बजकर 43 मिनट से 05 बजकर 32 मिनट तक। भद्रा 20 स‍ितंबर सुबह 05 बजकर 28 म‍िनट से 06 बजकर 08 म‍िनट तक। पंचक पूरा द‍िन रहेगा।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बयां किया दर्द, बोले- मेरी बेइज्जती की गई है...

पकड़े गए आतंकी जीशान-जान मोहम्मद ने दाऊद इब्राहिम को लेकर किए हैरतअंगेज खुलासे

कुमकुम भाग्य की ये मशहूर एक्ट्रेस को मिला बिग बॉस 15 का ऑफर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -